फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगा कर दी जान

कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Thu, 06 Jun 2019 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगा कर दी जान
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगा कर दी जान
विज्ञापन

एरच। बुधवार को थाना क्षेत्र के कठर्री में साहूकारों के कर्ज से परेशान गांव निवासी राजवीर सिंह उम्र (25) ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पिता वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राजवीर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया कि बीते दो जून को शाम चार बजे राजवीर घरवालों से कामता नाथ के दर्शन के लिए चित्रकूट जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, वह चित्रकूट न जाकर के उसने गांव के पास स्थित जंगल में जाकर के नाले में लगे एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी दो दिन बाद लोगों को तब हुई जब चार जून को शाम जंगल में कुछ लोग ईटा लेने के लिए गए थे। तो उन्हें वहां से दुर्गंध महसूस हुई। इस पर उन्होेंने आसपास देखा तो उसका शव एक बबूल के पेड़ से लटका दिखाई दिया। इसकी जानकारी लोगों ने घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि राजवीर सिंह पर कई लोगों का कर्ज था। उसने कर्ज लेकर के ट्रैक्टर खरीदा था, उसकी किस्त भी जमा नहीं कर पा रहा था, जिससे वह परेशान रहता था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि परिजनों ने किसी भी साहूकार के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छब्बीस जून को थी बहन की शादी
मृतक राजवीर सिंह की चचेरी बहन मीना की छब्बीस जून की शादी थी। शादी की तैयारी में परिवार के लोग जुटे हुए थे। घर में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई है। बताया कि राजवीर घर का अकेला चिराग था। घटना के बाद उसके पिता और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। राजवीर की दो छोटी छोटी बेटियां है। उन बेटियों से पिता का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed