{"_id":"5cf2e4e2bdec22073706df91","slug":"155942222417-jhansi-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महापौर को मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में महापौर को मिली गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में महापौर को मिली गंदगी
झांसी। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक के बाद महापौर रामतीर्थ सिंहल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर कार्यदायी संस्था का बीस फीसदी भुगतान काटने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया व मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण में अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर सफाई कराने वाली संस्था पर अर्थदंड लगाते हुए बीस फीसदी भुगतान काटने का निर्देश दिया। इस दौरान मौजूद सीएमएस से सरकार के आदेशानुसार मरीजों के साथ ही एक तीमारदार को भी भोजन देने को कहा गया। रसोई में कर्मचारियों की कमी की समस्या को देखते हुए रोटी मेकर मशीन खरीदने के लिए टेंडर निकालने के लिए आदेश दिया। अस्पताल में जगह-जगह डस्टबिन लगाने को भी कहा गया जिससे की गंदगी पर अंकुश लगाया जा सके। जिला अस्पताल के आसपास की बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को हटाने पर भी वार्ता की गई। जल्द ही अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को उच्चतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विचार-विमर्श के साथ सुझाव भी दिए। इस मौके पर डॉ. बलबीर कृष्ण गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, धनाराम साहू, कुंज बिहारी गुप्ता, डॉ. पूनम बुधरानी, डॉ. एमसी वर्मा, डॉ. रजनी जसोरिया, डॉ. आरके सक्सेना मौजूद रहे।