फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मानक पूरे न होने पर कोचिंग को बंद करने के निर्देश

मानक पूरे न होने पर कोचिंग को बंद करने के निर्देश

Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मानक पूरे न होने पर कोचिंग को बंद करने के निर्देश
मानक पूरे न होने पर कोचिंग को बंद करने के निर्देश
विज्ञापन

झांसी। सूरत की एक कोचिंग में हुए हादसे के बाद झांसी विकास प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। कोचिंगों की जांच के लिए प्राधिकरण की ओर से छह टीमें गठित कर दी गईं हैं। टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है। वहीं, मानक के विपरीत पाए जाने पर एक कोचिंग को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने बीते रोज ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित आकाश कोचिंग का निरीक्षण किया था। इस दौरान सामने आया कि कोचिंग में आने जाने के लिए केवल एक सीढ़ी है, जबकि दूसरी निर्माणाधीन अवस्था में है। कोचिंग के भीतर लकड़ी के पार्टीशन के जरिये अलग-अलग हिस्सों में बांट रखा था, जो आग लगने पर बेहद ज्वलनशील साबित हो सकते हैं। अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं भी पूरी नहीं थीं। अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं मिला। बताया गया कि इसके लिए आवेदन किया गया है। जेडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि इन कमियों के चलते कोचिंग को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कमियां दूर करने के बाद ही कोचिंग का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जेडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर की अन्य कोचिंगों की जांच के लिए अवर अभियंताओं के नेतृत्व में छह टीमें गठित की गईं हैं। इन टीमों ने जांच का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग से भी कोचिंगों की सूची मांगी गई है। सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मानक पूरे न करने वाली कोचिंग संचालित नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी के निर्देश पर राजकीय महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य बीबी त्रिपाठी की टीम आंतिया तालाब के पास कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए पहुंची। लेकिन, उन्हें सभी कोचिंग सेंटर बंद मिले। यहां के बाद टीम अन्य कोचिंग सेंटरों पर पहुंची। कोचिंगों में अग्निशमन के पर्याप्त उपकरण नहीं मिले। इन कमियों को दूर करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed