फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव: मऊरानीपुर में पहले राउंड में पिछड़ गई थी भाजपा

चुनाव: मऊरानीपुर में पहले राउंड में पिछड़ गई थी भाजपा

Sat, 25 May 2019 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव: मऊरानीपुर में पहले राउंड में पिछड़ गई थी भाजपा
मऊरानीपुर में पहले चक्र में पिछड़ गई थी भाजपा
विज्ञापन


झांसी। वैसे तो पूरी मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी चुनाव में विपक्षी पर हावी बनी रही, लेकिन मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की शुरुआत में ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। पहले चक्र का परिणाम आते ही भाजपाइयों को पिछले चुनाव में मऊरानीपुर विधानसभा में मिली हार याद आई। लेकिन, इसके बाद भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 35 चक्रों में हुई। मतगणना की शुरुआत में पहले चक्र की ईवीएम पर मिले वोटों की गणना हुई, जिसमें भाजपा को 3372 वोट मिले, जबकि सपा के खाते में 3633 वोट गए। पहले चक्र में सपा के बढ़त लेने से वहां मौजूद भाजपा के एजेंट परेशान हो उठे। उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव के परिणामों की याद आ गई, जिसमें भाजपा ने संसदीय क्षेत्र की चार सीटों पर जीत दर्ज की थी, परंतु मऊरानीपुर में हार का सामना करना करना पड़ा था। लेकिन, दूसरे ही चक्र से भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जिससे पार्टी के एजेंटों ने राहत की सांस ली। मऊरानीपुर में सातवें, चौदहवें और आखिरी पैंतीसवें राउंड में सपा से पीछे रही। मऊरानीपुर में भाजपा ने 1,37,289 वोट हासिल कर सपा को 42,687 वोटों के भारी अंतर से हराया।
विज्ञापन


शहर में सिर्फ एक बार भारी पड़ी सपा
झांसी नगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 31 चक्रों में पूरी हुई। इनमें से समाजवादी पार्टी केवल 19वें राउंड में ही भाजपा से आगे रही। इस चक्र में सपा के खाते में 4204 वोट आए, जबकि भाजपा को 3338 वोट मिले। वहीं, बबीना विधानसभा के 29 राउंड में से पांचवे, तेरहवें और अठारहवें चक्र में ही सपा बढ़त बना सकी। बाकी सभी 26 चक्र भाजपा के नाम रहे। वहीं, ललितपुर की मतगणना 40 और महरौनी की 39 चक्रों में हुई, लेकिन किसी में भी सपा भाजपा से आगे नहीं निकल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस दो बार ही छू पाई चार अंकों का आंकड़ा
मतगणना की शुरुआत से लेकर अंत तक हर चक्र में कांग्रेस तीसरे स्थान पर बनी रही। कहीं भी वो सपा से भी आगे नहीं निकल पाई। यहां तक कि चक्रवार जहां भाजपा और सपा के वोटों की गिनती हजारों वोटों में हो रही थी, वहीं कांग्रेस सैकड़ा में सिमटी हुई थी। मऊरानीपुर विधानसभा में ही कांग्रेस केवल दो बार सत्रहवें और उन्नीसवें चक्र में चार अंकों का आंकड़ा छू पाई।


एक बार भी करिश्मा नहीं दिखा पाए निर्दलीय
झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र के मतों की गिनती पांचों विधानसभाओं को मिलाकर कुल 174 चक्रों में हुई। सबसे ज्यादा चक्र ललितपुर विधानसभा में 40 रहे। इसके महरौनी की 39, मऊरानीपुर की 35, झांसी नगर की 31 और बबीना विधानसभा के वोटों की गिनती 29 चक्रों में हुई। लेकिन, किसी भी चक्र में अन्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशी या निर्दलीय प्रत्याशी तीसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच पाए। स्थिति ये रही कि इनमें से कोई भी प्रत्याशी नोटा विकल्प के खाते में गए 18,239 वोटों से भी आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed