{"_id":"5ce84c9ebdec22074e013950","slug":"155872788811-jhansi-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: कर्मचारियों ने उतारी चुनावी थकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: कर्मचारियों ने उतारी चुनावी थकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने उतारी चुनावी थकान
झांसी। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद अगले दिन शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित बना रहा। कर्मचारी चुनावी थकान उतारते नजर आए, तो ज्यादातर अधिकारी भी रूटीन के कामों से दूरी बनाए रहे।
लोकसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भारी प्रशासनिक और पुलिस की मशीनरी लगी हुई थी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने सुबह छह बजे से अपनी ड्यूटी संभाल ली थी। शाम पांच बजे के बाद तक कर्मचारी मतगणना में जुटे रहे। महरौनी में तो और भी ज्यादा समय लग गया। मतगणना निपटने के बाद कर्मचारी चले गए, परंतु निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किया हुआ प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशी को देने के बाद ही निकल पाए। भीषण गर्मी की वजह से मतगणना के दौरान अधिकारी और कर्मचारी पसीना-पसीना रहे। मतगणना के दौरान हुई इस थकान का असर कर्मचारियों और अधिकारियों पर दूसरे दिन भी देखने को मिला। कई कर्मचारी छुट्टी पर रहे। जो दफ्तर पहुंचे भी, वे भी रोज की तरह काम करते नजर नहीं आए। अधिकारियों की दिनचर्या भी बदली रही। वे सामान्य कामकाज से दूरी बनाए रहे।