{"_id":"5ce70b1abdec2207402eb8e1","slug":"1558645581825-jhansi-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदारों का 25 को होगा कड़ा इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदारों का 25 को होगा कड़ा इम्तिहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजेदारों का 25 को होगा कड़ा इम्तिहान
झांसी। तापमान में तेजी के साथ ही शहर भर में आग बरसाती धूप लोगों को झुलसाने लगी है। लगातार तापमान में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में रोजेदारों को बिना अन्य जल ग्रहण किए रोजेदारों के लिए 25 मई से और कड़ा इम्तहान देना होगा। 25 मई से नौ तपा शुरू होने से गर्मी चरम सीमा पर होगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में रोजेदारों को रोजे रखने में काफी चुनौतियों का सामना करना होगा।
माहे रमजान में रोजा रखने वाले लोग सुबह चार बजे से पहले सहरी कर लेते हैं, और शाम सात बजे के बाद ही इफ्तार करते हैं। इस बीच रोजा रखने वाले लोग पानी तक नहीं पीते हैं। ऐसे में रोजेदार लगभग पंद्रह घंटों से अधिक भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी माहे रमजान का महीना भीषण गर्मी में होने से रोजेदारों को काफी तपन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पच्चीस मई से लगातार तापमान में तेजी होगी। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में रोजेदारों को काफी भीषण गर्मी का सामना करना होगा। नौतपा में सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब आ जाता है। ऐसे में तापमान में वृद्धि हो जाती है।
मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि मोहम्मद साहब के वक्त में सभी रोजे भीषण गर्मी में ही पड़े हैं। जितनी गर्मी में रोजे पड़ते है, अल्लाह रोजेदारों को उतना ही अधिक सवाब देते हैं। इन दिनों रोजे रखने से अल्लाह से मुहब्बत में इजाफा होता है।
विज्ञापन
वहीं महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि नौतपा के दिनों में गर्मी चरम पर होती है। ऐसे में रोजेदारों को काफी एहतियात बरतने की आवश्यकता होगी। इफ्तार के वक्त रसदार फल खाएं, इफ्तार से सेहरी के बीच में समय समय पर पानी पीते रहें जिससे की शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके। दही का सेवन जरूर करें। जल्द हजम होने वाला खाना खाये। हल्के सूती कपडे़ पहने और गर्मी में निकलने से परहेज करे।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 42 28
26 43 29
27 44 29
28 45 29
29 46 31
30 46 32
31 45 32
01 46 31
02 47 32
03 47 32