फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भाजपा ने किया ‘चारों खाने’ चित

भाजपा ने किया ‘चारों खाने’ चित

Fri, 24 May 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किया ‘चारों खाने’ चित
भाजपा ने किया ‘चारों खाने’ चित
विज्ञापन


झांसी। मोदी लहर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड में क्लीन स्वीप कर दिया है। यहां की चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अच्छे वोटों से विजयी हुए हैं। जालौन से भानू वर्मा ने पांचवीं, हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और बांदा से आरके पटेल दूसरी, झांसी से अनुराग शर्मा पहली बार सांसद बने हैं।
सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को आया तो भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार फिर बन गई। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बुंदेलखंड की चारों सीटों पर कब्जा जमाया था, इस बार भी बीजेपी ने विरोधी पार्टियों को चारों खाने चित कर दिया। जालौन भोगनीपुर गरौठा संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा अब पांचवीं मर्तबा सांसद बनेंगे। भानु ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह पंकज को 1,58,377 वोटों से हराया है।
विज्ञापन

हमीरपुर लोकसभा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने 5,74,101, जबकि महागठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह ने 3,25,803 वोट हासिल किए। ऐसे में 2,48,239 वोटों से जीत दर्ज कर पुष्पेंद्र लगातार दूसरी बार सांसद बन गए। वहीं, बांदा-चित्रकूट सीट पर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने 4,77,926 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त को 58,938 वोटों से हराया। आरके पटेल दूसरी बार संसद पहुंचेंगे। झांसी-ललितपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार सांसद बन गए। अनुराग ने रिकॉर्ड 8,05,351 वोट हासिल किए। जबकि, सपा-बसपा महागठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह यादव को 4,42,023 वोट मिले। अनुराग ने शानदार 3,63,328 मतों से जीत दर्ज की। बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भगवा लहर चलने की वजह से विपक्ष के सभी प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed