फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   धीरे- धीरे खत्म होंगे आईसीएफ कोच

धीरे- धीरे खत्म होंगे आईसीएफ कोच

Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
धीरे- धीरे खत्म होंगे आईसीएफ कोच
धीरे- धीरे खत्म होंगे आईसीएफ कोच
विज्ञापन

झांसी। रेलवे बोर्ड ने पिछले दो साल से आईसीएफ (इंट्रीगल कोच फैक्ट्री) कोचों का निर्माण बंद कर रखा है। इनकी जगह एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) बनाए जाने लगे हैं। जैसे- जैसे एलएचबी कोचों का निर्माण होता जा रहा है, वैसे- वैसे आईसीएफ कोचों को पटरियों से हटाने का काम शुरू हो गया है। साथ ही आईसीएफ कोचों को अब 12 साल बाद दोबारा नहीं बनाया जा जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। झांसी कोच फैक्ट्री में भी इस आदेश पर काम शुरू कर दिया गया है।

रेट पटरियों पर अभी आधे से अधिक आईसीएफ (इंट्रीगल कोच फैक्ट्री) कोच (सवारी डिब्बे) दौड़ रहे हैं। आईसीएफ कोच में दो डिब्बों की कपलिंग के बीच एक लोहे की रॉड डाल दी जाती है। दुर्घटना होने पर इन डिब्बों के एक दूसरे पर चढ़ने की संभावना रहती है। मगर, पिछले दो साल से इन कोचों का निर्माण बंद कर दिया गया है। इनकी जगह अब सभी फैक्ट्रियों में एलएचबी कोच बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नई तकनीक की कपलिंग में डिब्बों के एक-दूसरे पर चढ़ने की संभावना कम होती है। झांसी कोच मरम्मत कारखाने में अभी पुरानी तकनीक के आधी उम्र पूरा कर चुके आईसीएफ कोचों को ही दोबारा नया बनाया जा रहा है। मगर, रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं कि एलएचबी कोचों का उत्पादन जैसे- जैसे बढ़ता जाए, आईसीएफ कोचों को दोबारा नया बनाने का काम धीरे - धीर खत्म करते जाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि रेलवे वर्कशॉप के निकट महावीरन स्क्रैप यार्ड में कोच मरम्मत कारखाने (सवारी डिब्बा) का निर्माण अक्तूबर 2014 में किया गया था। इस फैक्ट्री में 12 साल पुराने कोचों को दोबारा नया बनाया जाता है। हर माह नौ से दस कोच बनकर निकल रहे हैं।

‘रेलवे बोर्ड के आदेश पर आईसीएफ कोचों का दोबारा निर्माण धीरे- धीरे कम करना है। आगे एलएचबी कोचों को ही दोबारा तैयार किया जाएगा।’
आरडी मौर्य, मुख्य कारखाना प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed