फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन सतर्क

शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन सतर्क

Mon, 29 Apr 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
शांति पूर्ण मतदान कराने के  लिए प्रशासन सतर्क
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

गरौठा। लोकसभा चुनाव के सोमवार को होने वाले मतदान की प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। पोलिंग पार्टी मतदेय स्थलों पर पहुंच गई है। गरौठा विधानसभा में 421 मतदेंय स्थल बनाए गए है। गरौठा कस्बा में 11, गुरसरांय कस्बा में 27 , एरच कस्बा में 12 बनाए गए है। गरौठा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांधी नगर, जवाहर नगर, रामनगर, अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज में सुभाष नगर, अंबेेडकर नगर, राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर, महावीर नगर के बूूथ बनाए गए हैं। जबकि कन्या पाठशाला में पटेल नगर प्राथमिक विद्यालय गरौठा खुर्द में गायत्री नगर, कस्बा के द्वारिकापुरी का मतदेय स्थल कन्या इंटर कॉलेज में बनाया गया है। प्रत्येक मतदेय स्थलों पर ईवीएम मशीनों के साथ मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि गरौठा तहसील में बनाए गए मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा के इंतजाम किए है। मतदेय स्थलों से 100 मीटर की दूरी पर उम्मीदवार अपने पंडाल लगा सकते है। जबकि पोर्टल से जुडे़ संवाददाताओं को इस बार मतदेय स्थलों पर कवरेज करने की पाबंदी लगाई गई है। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है। चुनाव से संबंधित समस्या के लिए कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8423992570 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed