{"_id":"5cbf6f33bdec22146325bfe5","slug":"155604978318-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित में सभी करे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित में सभी करे मतदान
विज्ञापन
राष्ट्रहित में सभी करे मतदान
बबीना। मंगलवार को जन सूचना अधिकार मंच एवं सेंट मार्क्स स्कूल के द्वारा कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य रुचिन बेरों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चो द्वारा नारे, तख्ती एवं बैनर द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, बुधवार बाजार, मैन रोड, मातनपुरा, कबाड़ी बाजार, जैन मंदिर स्थानों से होते वापस विद्यालय पहुंची। रैली का डॉॅ. जय साहू द्वारा स्वागत व जल वितरण किया। जन सूचना अधिकार मंच के सदस्यों ने जागरूकता के लिए पंपलेट नगर में बांटकर मतदान की अपील की। रैली में अनिल बस्सी, अध्यक्ष मुदित चिरवारिया, राजेश तिवारी, मंशाराम वर्मा, जय वर्मा, अनूप भट्टाचार्य, मुकेश भार्गव शरनजीत कौर, कुलदीप सिंह, अरुण द्विवेदी, अजय साहू आदि मौजूद रहे। अंत में नंदकिशोर वर्मा ने सभी का आभार जताया।