फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव से पहले होगा सौ कन्याओं का विवाह-Cordination

चुनाव से पहले होगा सौ कन्याओं का विवाह-Cordination

Mon, 18 Feb 2019 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले होगा सौ कन्याओं का विवाह-Cordination
लोकसभा चुनाव से पहले होगा सौ कन्याओं का विवाह
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले सौ कन्याओं की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराई जाएगी। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य दे दिया गया है।
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नौ फरवरी को 140 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए थे। प्रत्येक शादी पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च करती है। इसमें से सभी कन्याओं के बैंक खाते में 35 हजार रुपये पहुंच गए हैं। साथ ही प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं। जल्द ही सभी को प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी कन्याओं को मोबाइल फोन, बर्तन सेट, चांदी की बिछिया व पायलें भी दी गई थीं। वर और वधू के साथ आए छह- छह मेहमानों को भोजन की व्यवस्था करना भी इसी बजट में शामिल है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले सौ कन्याओं का विवाह और कराया जाएगा। बजट की कमी नहीं है। वर और वधू के परिजनों को प्रेरित करने की जरूरत है। जिले के आठ खंड विकास अधिकारियों को दस- दस शादियों का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम, नगर पालिकाएं और नगर पंचायतों को भी लक्ष्य दिया गया है। उम्मीद है कि सभी सौ शादियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed