{"_id":"5c6590a8bdec224a620fe8f7","slug":"151550160040-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनो के प्रवेश पर आज रहेगी रोक-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनो के प्रवेश पर आज रहेगी रोक-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रहेगी रोक
झांसी। 15 फरवरी को प्रधानमंत्री की होने वाली सभा के मद्देनजर महानगर की यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ललितपुर, शिवपुरी, मऊरानीपुर व कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को हाइवे से ही सभा स्थल से कुछ दूरी पर रोक दिया जाएगा। यहां बनीं कई पार्किंगों में वाहन खड़े करने के बाद पैदल लोगेां को सभा स्थल जाना होगा। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होगी। शहर के प्रत्येक चौराहा पर बेरीकेडिंग लगाई जाएगी।
ललितपुर की तरफ से सभा में आने वाले सभी वाहनों को रक्सा बाईपास से शिवपुरी बाईपास होते हुए इमामी पार्किंग में लाया जाएगा। इसी तरह, कानपुर, मऊरानीपुर व महोबा की तरफ से आने वाले सभी वाहन बूढ़ा बाईपास के पास जेडीए पार्किंग में खड़े होंगे। यहां से पैदल लोग सभा स्थल की तरफ आएंगे। वहीं, चार पहिया व दो पहिया वाहन बृजेंद्र फार्म हाउस में पार्क होंगे। इसके अलावा, भोजला गांव के पास सुनील टैंट हाउस के पास भी पार्किंग बनाई गई है। भांडेर की तरफ से आने वाले वाहनोें को बेहटा गांव पंचायत भवन के पास रखा जाएगा।
एक अन्य पार्किंग मंडी के अंदर होगी, जिसमें एडीजी, डीएम, एसएसपी, एसपीजी व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां खड़ी होंगी। इसके अलावा, एक इमरजेंसी पार्किंग भानी देवी गोयल कॉलेज के पास मंगलम मैदान में बनाई जाएगी। जरुरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह, भोजला मंडी गेट नंबर एक पर वीवीआईपी पार्किंग बनाई गई है, जिसमें मंत्री, विधायक व अन्य बड़े नेताओं की गाड़ियां खड़ी होंगीं। वहीं, खैलार बाईपास, मेडिकल बाईपास, मऊरानीपुर तिराहा और बिहारी तिराहा पर भी बेरीकेडिंग लगेगी। महानगर के अंदर किसी भी तरह का रूट डायवर्जन नहीं होगा। प्रतिदिन की तरह लोगों का आवागमन जारी रहेगा।