फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमेनिटीज: इंटरसिटी-City

सिविक एमेनिटीज: इंटरसिटी-City

Fri, 01 Jun 2018 07:35 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
सिविक एमेनिटीज: इंटरसिटी-City
फिर लेट हुई लखनऊ इंटरसिटी
विज्ञापन

झांसी स्टेशन से साढ़े छह घंटे देरी से रवाना हुई
- ट्रेन के इंतजार में यात्रियों का रहा बुरा हाल
- 150 से अधिक ने निरस्त कराए टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की लेटलतीफी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सुबह 6.10 बजे की जगह यह ट्रेन दोपहर साढ़े बारह बजे रवाना हो सकी। साढ़े छह घंटे देरी से रवाना होने पर यात्री नाराज रहे। 150 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े और दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग का लेना पड़ा सहारा। यह ट्रेन रात 10.35 बजे की जगह सुबह 4.50 बजे झांसी आई।

झांसी लखनऊ इंटरसिटी का संचालन पिछले एक महीने से बिगड़ा हुआ चल रहा है। पिछले दो दिन से किसी तरह ट्रेन को समय से रवाना किया गया, लेकिन शुक्रवार को फिर हालत जस के तस हो गए। दरअसल, झांसी से सुबह छह बजकर दस मिनट पर लखनऊ की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। लखनऊ पहुंचने के बाद इस ट्रेन का रैक राजरानी एक्सप्रेस बनाकर मेरठ तक चलाया जाता है। मेरठ से लौटने के बाद ट्रेन लखनऊ से इंटरसिटी बनकर झांसी तक आती है। मगर, शुक्रवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे देरी से दोपहर साढ़े बारह बजे रवाना हुई। ट्रेन की स्थिति का पता करने के लिए यात्री बार-बार पूछताछ कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। यात्रियों ने कई बार डिप्टी एसएस के पास पहुंचकर गुस्सा जाहिर किया। मजबूरन, दैनिक यात्रियों को बस से अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। 150 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय पालन सुधारने का पूरा प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed