फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नहीं बन सके हॉट गैंग-City

नहीं बन सके हॉट गैंग-City

Sun, 05 Nov 2017 07:02 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
नहीं बन सके हॉट गैंग-City
अब तक ठंडे बस्ते में ‘हॉट गैंग’
विज्ञापन

एक साल पहले बनी योजना अब तक फाइलों में कैद
चालू लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए गठित होनी थी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बिजली की चालू लाइन में फाल्ट ठीक करने का हुनर जानने वाली हॉट गैंग को विभागीय अधिकारी अब तक नहीं बना सके हैं। एक साल पहले बनी यह योजना अब भी फाइलों में कैद है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने नवंबर 2016 से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के आदेश दिए थे, जो आज तक लागू है। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी फीडर से जुड़ी लो टेंशन लाइन (एलटी) में फाल्ट आए जाए तो अधिकतम 24 घंटे में 15 मिनट ही बिजली काटी जाए। इस अवधि में उस फीडर से जुड़ी अन्य शिकायतों को दूर करना हैं। इसके अलावा हाइटेंशन लाइन में अगर कोई फाल्ट आता है तो उस फाल्ट को ठीक करने में जितना समय लगेगा, उसकी भरपाई 15 मिनट कटने वाली बिजली को न काटकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, विद्युत फाल्टों को चालू लाइन में ठीक करने के लिए हॉट गैंग बनाने की योजना बनाई गई। चूंकि, अभी विभाग के पास ऐसे कर्मचारी नहीं हैं, जो चालू लाइन में काम कर सकें। इस कारण विभाग ने अब ऐसे कर्मचारियों की भर्ती ठेकेदार की मदद से करने का निर्णय लिया था। योजना के तहत शहर में पांच हॉट गैंग बनाई जानी थी, लेकिन एक साल भी विभाग हॉट गैंग नहीं बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तय है स्वरूप
प्रत्येक गैंग में तीन कर्मचारी होंगे। इनके पास वैन होगी, जिसमें वे सीढ़ी साथ लेकर चलेंगे। योजना के मुताबिक गैंग मेडिकल कॉलेज, नंदनपुरा, मुन्नालाल, हंसारी व जेल चौराहा सबस्टेशन पर मौजूद रहेगी। इनके पास एक सीयूजी नंबर भी होगा, जिसको सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि सूचना मिलते ही गैंग मौके पर पहुंचकर फाल्ट को ठीक कर सके।


‘हॉट गैंग बनाने के लिए जल्द ही टेंडर निकाले जा रहे हैं। जल्द से जल्द इस व्यवस्था को शुरू करने की कोशिश करेंगे।’
इंजी. आईपीएस तोमर, मुख्य अभियंता (वितरण)।

शहर में हैं 70 फीडर
शहर में हंसारी, नंदनपुरा, प्रेमनगर, खालसा सीपरी बाजार, मुन्नालाल, जेल चौराहा, रानीमहल, गल्ला मंडी, पंचवटी, उन्नाव गेट, सूती मिल, पुलिया नंबर नौ व बिजौली सबस्टेशन बने हुए हैं। इन सबस्टेशनों से 70 फीडर जुड़े हैं, जिनकी मदद से घर-घर बिजली पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed