फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बालिकाओं को जागरूक कर रहा महिलाओं का बाइकर्स ग्रुप

बालिकाओं को जागरूक कर रहा महिलाओं का बाइकर्स ग्रुप

Tue, 01 Aug 2017 09:14 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं को जागरूक कर रहा महिलाओं का बाइकर्स ग्रुप
बालिकाओं को जागरूक कर रहा महिलाओं का बाइकर्स ग्रुप
विज्ञापन

झांसी। ऑल वुमन ऑल इंडिया राइट अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बाइक सवार 45 महिलाओं का समूह मंगलवार को झांसी आया। इनका लक्ष्य देश के छह हजार गांवों का दौरा कर वहां बालिकाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना है। महिलाओं के इस समूह ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में वीरांगना की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और इसके बाद कन्याकुमारी के लिए रवाना हो गया।
ग्रुप का नेतृत्व कर रही डा. सारिका मेहता ने बताया कि उनका अभियान 19 जुलाई गुजरात के सूरत से शुरू हुआ, जो कन्याकुमारी तक जाएगा। वहां तिरंगा लहराने के बाद लेह लद्दाख पहुंचेगा। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, सशक्त नारी-सशक्त भारत और स्वच्छ भारत का प्रचार किया जा रहा है। बालिकाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों पर जागरूक किया जा रहा है। उन्हें एजूकेशन किट और सेनेटरी भी दे रही हैं। यात्रा दौरान मिले अनुभव पर उन्होंने बताया कि कई जगह लोगों ने रोककर उनके मिशन को जाना और खूब सम्मान किया। इससे टीम की सभी सदस्या बेहद प्रसन्न हैं। इससे पूर्व छावनी परिषद कार्यालय में ग्रुप की सदस्याओं का स्वागत सीईओ डा. रोहित सिंह, मुकेश जैन आदि ने किया।
विज्ञापन

बाक्स
कोई गृहणी है, कोई डॉक्टर तो इंजीनियर
ग्रुप की सदस्याएं प्रतिदिन 200 किलोमीटर से ज्यादा सफर तय करती हैं। सभी की अपनी खुद की मोटर साइकिल है। वेे हेलमेट, राइडिंग शूज, जैकेट पहने रहती हैं। ग्रुप में गृहणी, डाक्टर, इंजीनियर व छात्राएं है। इनमें सबसे कम उम्र 19 वर्ष की सोना व जैमिनी है। सफर दौरान सुरक्षा के लिए सात मार्शल और खाने पीने के समान के लिए दो वैन साथ चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed