{"_id":"5963997f4f1c1bb9428b4913","slug":"151499699583-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में काउंसलिंग 13 जुलाई से-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में काउंसलिंग 13 जुलाई से-City
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू का लोगो लगाएं
.............................
बीयू में काउंसलिंग 13 जुलाई से
सब हेड: प्रवेश परीक्षा व सीधे प्रवेश वाले प्रोफेशनल कोर्सों का शेड्यूल तय
क्रासर
- विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की सूचना
- काउंसलिंग लेटर के साथ सुबह नौ बजे पहुंचना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीख तय कर दी है। प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों की काउंसलिंग 13 जुलाई और सीधे प्रवेश वाले विषयों की 14 जुलाई से बीयू कैंपस स्थित केंद्र पर होगी। काउंसलिंग की विषयवार सूचना बीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर डाउनलोड करना होगा। लेटर लेकर काउंसलिंग की तिथि पर सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों के तय शेड्यूल के मुताबिक एमएससी मैथमेटिक्स और एमएससी स्टैटिक्स की काउंसलिंग 13 जुलाई को आईटी बिल्डिंग में होगी। वहीं, मास्टर ऑफ फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमएसडब्ल्यू, एमएससी बॉटनी की 14 जुलाई को इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस बिल्डिंग में और एमएससी केमिस्ट्री की आईटी बिल्डिंग में काउंसलिंग होगी। बीएससी एग्रीकल्चर साइंस कोर्स की काउंसलिंग 14 से 24 जुलाई तक इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंस बिल्डिंग में चलेगी। रैंक के अनुसार हर दिन 300-300 छात्रों को अलग-अलग दिवसों में बुलाया जाएगा। एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोमेडिकल साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी इनवॉयरमेंटल साइंस, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की साइंस ब्लॉक, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएससी फिजिक्स की मास कम्यूनिकेशन विभाग, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की फूड टेक विभाग, एमएससी जूलोजी की आईटी बिल्डिंग में 15 जुलाई को काउंसलिंग होगी। डीफार्मा, एमफार्मा की फार्मेसी विभाग में 17 जुलाई को काउंसलिंग होगी।
एलएलबी के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग लॉ विभाग में 17 से 20 जुलाई तक चलेगी। हर दिन 250-250 विद्यार्थियों को रैंक अनुसार बुलाया गया है। एलएलएम की 21 और बीएएलएलबी की 22 जुलाई को लॉ विभाग में काउंसलिंग होगी। इसी प्रकार एमएससी एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एमएससी एग्रोफॉरेस्ट्री, एमएससी एनिमल हस्बेंड्री एंड डेयरिंग, एमएससी एनटोमोलॉजी, एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी हॉर्टीकल्चर, एमएससी प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी सीड टेक्नोलॉजी, एमएससी सॉइल साइंस एंड एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री की 25 जुलाई और एमएससी एग्रोनॉमी की 26 जुलाई को एग्रीकल्चर विभाग में होगी।
विज्ञापन
डीए कोर्सों की काउंसलिंग 14 से
सीधे प्रवेश (डीए) वाले कोर्सों की काउंसलिंग 14 जुलाई से होगी। 14 जुलाई को एमए इंग्लिश, बीए और एमए मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, पीजीडीईएम की काउंसलिंग मास कम्यूनिकेशन विभाग, बीएफए कॉमर्शियल अर्ट्स, बीएफए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग की फाइन आर्ट्स विभाग, बीलिब एंड आईएससी और एमएससी एंड आईएससी की लाइब्रेरी साइंस विभाग, बीएससी, एमए और एमएससी होम साइंस की होम साइंस विभाग, एमए एजूकेशन की एजूकेशन विभाग, एमकॉम फाइनेंस, एमबीई, एमएई की इकोनॉमिक एंड फाइनेंस विभाग, एमएफए का फाइन आर्ट विभाग, एमएचएम का होटल मैनेजमेंट विभाग, एमए हिंदी की हिंदी विभाग में काउंसलिंग होगी। वहीं, बीपीईएस की इंडोर स्टेडियम, बीएससी ऑनर्स बायोकेमिस्ट्री, बायोमेडिकल साइंस, बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी की साइंस ब्लॉक में 15 जुलाई को, बीएससी ऑनर्स फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की फूड टेक विभाग, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी की अर्थसाइंस विभाग, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस की काउंसलिंग साइंस ब्लॉक में 15 जुलाई को होगी। बीएलएड की काउंसलिंग 17 जुलाई से दो अगस्त तक आईटी बिल्डिंग में चलेगी।
कुछ कोर्सों की दो दिन काउंसलिंग
सीटों की तुलना में अधिक आवेदन पर सीधे प्रवेश वाले कुछ कोर्सों की काउंसलिंग दो दिन चलेगी। बीएससी बायोलोजी और मैथ्स ग्रुप की के आवेदकों का साइंस ब्लॉक में 17 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन होगा, जबकि 18 को सीट आवंटन किया जाएगा। इसी प्रकार बीबीए ऑनर्स बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीबीए टूरिज्म, बीपीटी, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स फॉरेंसिक साइंस, बीसीए ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स मैथ्स, स्टैटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का 17 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन और 18 जुलाई को सीट आवंटन होगा। एमएससी जियोलॉजी के विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन 15 जुलाई को होगा।
फोन पर भेजा संदेश
प्रवेश परीक्षा और सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर पर काउंसलिंग संबंधी मेसेज भेज दिया गया है। एसएमएस में लॉगिन आईडी से काउंसलिंग लेटर डाउनलोड करने समेत समस्त जानकारियां दी गई हैं।
- प्रो. रोचना श्रीवास्तव, समन्वयक, प्रवेश सेल।