{"_id":"59f7830a4f1c1bf2538b9b3c","slug":"15093932472-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी बुजुर्ग में चकमार्ग पर अबैध कब्जा, नहीं सुनते अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी बुजुर्ग में चकमार्ग पर अबैध कब्जा, नहीं सुनते अधिकारी
Updated Tue, 31 Oct 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकमार्ग पर कब्जा, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
चिरगांव। पहाड़ी बुजुर्ग गांव में हाइवे किनारे कुछ दबंग किस्म के लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। रास्ता बंद होने से दूसरे किसान को अपने खेत तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वह इसकी शिकायत तहसील से लेकर समाधान दिवस तक में कर चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग निवासी कमला देवी पत्नी प्रेमचंद ने बताया कि गांव के निकट श्मशान घाट के पास चकमार्ग नंबर 175 निकला है। इस चकमार्ग पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे उसे अपने खेत पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। बताया कि तहसील और समाधान दिवस में शिकायत की जा चुकी है। बावजूद, चकमार्ग पर कब्जा नहीं हट सका है। रास्ता अवरुद्घ होने से खेत की जुताई-बुवाई नहीं हो पा रही है। महिला ने अब उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।