फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रक्तदान, अंगदान सबसे बडा धर्म- राजीव सिंह-City

रक्तदान, अंगदान सबसे बडा धर्म- राजीव सिंह-City

Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान, अंगदान सबसे बडा धर्म- राजीव सिंह-City
फोटो
विज्ञापन

----
‘अंगदान से ज्यादा पुण्य का काम है रक्तदान’
भाजपाइयों ने बबीना में आयोजित किया रक्त परीक्षण शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
भारतीय जनता पार्टी बबीना ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि अंगदान से भी ज्यादा पुण्य रक्तदान करने से मिलता है। अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगत सिंह राजपूत ने की विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख कल्याण बरार रहे।
विधायक ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए लगाया गया है, इसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ब्लड ग्रुप अस्पताल के अधीक्षक अंशुमान तिवारी के पास दर्ज कराए। असहाय लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी इच्छानुसार रक्तदान के लिए बुलवा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल अधीक्षक अंशुमान तिवारी ने बताया कि बडे़ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मदद से ब्लड बैंक की की अस्पताल को पूर्ण रूप से पूर्ति होती रहेगी। पांच दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के ब्लड ग्रुप दर्ज कर लिए हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू सिकरवार, प्रधान राजीव लोधी, बृजेन्द्र राजपूत, चरन सिंह चौहान, संतोष खरे, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गोपाल नारायण द्विवेदी ने व आभार व्यक्त विनोद पंडा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed