फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1500 beneficiaries of the district got the keys of the house

जिले के 1500 लोगों को मिली आशियाने की चाबी

Wed, 06 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
1500 beneficiaries of the district got the keys of the house
झांसी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया थीम के साथ आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग का वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान पंडित दीन दयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 1500 लाभार्थियों को पीएम आवास दिए गए। वहीं झांसी शहर के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंडित रवि शर्मा व जिलाधिकारी आंद्रा वामसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले की पांच लाभार्थी आरती भार्गव, उमा, ममता, कमला रायकवार और विमला देवी को प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल रूप से चाबी भेंट कर संवाद किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री ने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भेंट कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से हमारी सरकार ने योजना के तहत एक करोड़ 13 लाख से अधिक घरों का निर्माण कराया है। जिसमें से पचास लाख से अधिक गरीबों को घर सौंप दिए गए हैं। कहा कि हमने घरों के डिजाइन से लेकर घरों के निर्माण तक की पूरी आजादी लाभार्थियों को दी है। योजना बनाते समय यह तय नहीं किया गया था मकान का आकार कितना होगा। अनुदान की रकम को लाभार्थियों के खाते सीधा ट्रांसफर किया है। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed