फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 april start BU college examination

पंद्रह अप्रैल से शुरू होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, दो लाख छात्र बैठेंगे

Tue, 09 Mar 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
15 april start BU college examination
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में इस बार कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया गया है। लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। कोरोना के चलते इस बार ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा पूर्ण होने में डेढ़ महीने तक लग सकते हैं। अब परीक्षा कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीयू में पिछले साल कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हुई थीं। इसके लिए 180 सेंटर बनाए गए थे। दो सप्ताह तक परीक्षाएं चलने के बाद कोरोना के चलते स्थगित कर दी गईं। लगातार कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से अंत में सरकार ने अंतिम वर्ष को छोड़कर सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया। चूंकि, कोरोना के कारण शैक्षणिक सत्र कुछ विलंबित हो गया। इस वजह से अब मार्च की जगह अप्रैल में कॉलेजों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

बीयू की परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमकॉम की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। बताया गया कि कोविड के चलते इस बार 200 के आसपास परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले साल नकल में आरोपित कॉलेजों को केंद्र की सूची से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं देनी होगी भाषा की परीक्षा
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू भाषा की परीक्षा देनी पड़ती थी। यह परीक्षा वैकल्पिक होती थी। बीयू ने अन्य पाठ्यक्रमों में यह परीक्षा समाप्त कर दी थी। जबकि, बीयू को छोड़कर अन्य किसी विश्वविद्यालय में यह परीक्षा होती भी नही थी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वैकल्पिक परीक्षा को हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed