फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.44 lakh consumers will get the benefit of OTS

Jhansi News: 1.44 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा ओटीएस का फायदा

Mon, 06 Nov 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
1.44 lakh consumers will get the benefit of OTS
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आठ नवंबर से विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लागू हो रही ओटीएस स्कीम (एकमुश्त समाधान योजना) का जिले के 1.44 लाख बकायेदार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। इस बार योजना तीन अलग-अलग चरणों में लागू होगी। घरेलू उपभोक्ता एवं किसानों को सरचार्ज मेंं पूरी छूट मिलेगी।
विद्युत विभाग का उपभोक्ताओं पर करीब 683.50 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली अफसर इस बकाये की वसूली की काफी कोशिश कर चुके लेकिन, बकाया वसूल नहीं सके। सबसे बुरी दशा ग्रामीण इलाकों की है। ग्रामीण क्षेत्र में 1,12,612 उपभोक्ताओं पर करीब 670 करोड़ रुपये बकाया हैं। वहीं, 32 हजार शहरी उपभोक्ताओं पर 13 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके पहले वर्ष 2021 में भी ओटीएस लागू की गई थी। इस दौरान ओटीएस से करीब 16.50 करोड़ रुपये ही वापस मिल सके। इस बार इसे तीन अलग-अलग चरणों में लागू किया गया है। पहला चरण 8 से 30 नवंबर, दूसरा चरण एक दिसंबर से 15 दिसंबर एवं तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। विद्युत अभियंताओं के मुताबिक पहले एवं दूसरे चरण में सरचार्ज में सौ प्रतिशत छूट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद के मुताबिक ओटीएस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

--------

आरसी जारी होने वाले बकायेदारों को भी मिलेगा फायदा
नई ओटीएस स्कीम में जिन बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी हो चुकी, उनको भी शामिल किया गया है। ऐसे उपभोक्ता भी एकमुश्त समाधान के तहत राहत पा सकते हैं। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed