{"_id":"687bfeccb95bcf343b0a8a82","slug":"143-complainants-reachedonly-nine-got-solution-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-601385-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फरियादी पहुंचे 143...समाधान मिला महज नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फरियादी पहुंचे 143...समाधान मिला महज नौ को
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंचीं। कहीं जमीन पर कब्जा करने की शिकायत तो कहीं चकरोड अवरुद्ध करने की शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें रहीं। जिलाधिकारी ने जमीन संबंधी शिकायतों पर जमीन कब्जाने वालों पर एफआईआर कराने के निर्देश लेखपालों को दिए। 143 शिकायतों में महज नौ का ही निस्तारण हो सका।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जमीन संबंधी विवादों के बढ़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आप अपने मूल कार्यों को संवेदनशील होकर करें, भूमि विवाद न निपटने की स्थिति में धारा 145 में कार्रवाई करें। उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16, सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में कार्रवाई की जरूरत बताई। शिकायतकर्ताओं के बार-बार एक ही शिकायत लेकर आने पर भी नाराजगी जताई। एसएसपी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कांवड़ मार्गों पर दुरुस्त करें व्यवस्थाएं
डीएम ने कहा कि सावन में कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो गई है। क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। मार्ग को साफ-सुथरा और गड्ढा मुक्त कर लिया जाए। उन्होंने शिवालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दबंगों ने कब्जाई नगर निगम की 70 एकड़ जमीन : इस दौरान गढ़ियागांव, प्रेम नगर के रहने वाले लालू यादव ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि गांव में गैस गोदाम के बगल में नगर निगम की करीब 70 एकड़ जमीन है, जिस पर मोहल्ले के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जब आसपास के लोग विरोध करते हैं तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। जमीन की पैमाइश कराके खाली कराने के बाद पार्क या स्कूल बनवाया जाए। जिलाधिकारी ने तत्काल एसएचओ एवं तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।