{"_id":"5c6329e5bdec224c8071816e","slug":"141550002661-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला नेहरू नगर निवासी एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फिसल जाने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दीवान सिंह यादव पुत्र हनुमत सिंह उम्र 65 साल मंगलवार की सुबह नहाते समय अचानक बाथरूम में गिर गया। इसकी जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाने के दौरान देवगढ़ क्रासिंग के पास उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पुत्र चालीराजा ने बताया कि दीवान सिंह पिछले दस सालों से नेहरू नगर निवासी हरीराम पुत्र बारेलाल के यहां निवास कर रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। मृतक के पुत्र ने मौत के कारणों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। मृतक की तीन पुत्री और दो पुत्र हैं।