फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सावधान- बांधों में नहाने से करें परहेज-City

सावधान- बांधों में नहाने से करें परहेज-City

Thu, 23 Aug 2018 08:32 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
सावधान- बांधों में नहाने से करें परहेज-City
श्रेणी - ललितपुर के भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

..............................................

बांध के फोटो
...............................................

सावधान! बांधों में नहाने से करें परहेज
- जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह
- थानों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
- हर साल हो रहीं घटनाओं के बाद भी लोग नहीं लेेते सबक
- शिवपुरी के वॉटरफॉल में हुई घटना के बाद हो रही सख्ती
अमर उजाल ब्यूरो
झांसी। मूसलाधार बारिश के बाद जिले के बांध लबालब भर गए हैं। ऐेसे में घूमने जाने वाले सैलानी बांधों व नदियों के पास सतर्कता बरतें। जिसे लेकर पुलिस के साथ प्रशासन भी सतर्क हो गया है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।
यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जिले के बांध, डैम या फिर नदियों की तरफ घूमने जा रहे हैं तो सावधान रहने की जरुरत है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिले में बरसात होने के बाद हर साल जुलाई, अगस्त व सितंबर में भारी तादाद में लोग ऐसे पानी वाले स्थनों पर घूमने जाते हैं। ऐसे में कई लोग नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर काल के गाल में भी समा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों के न मानने के चलते हर साल ऐसे हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित वॉटरफॉल में हुए हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया था। इसी दौरान जिले के बांधों में पानी नहीं था। बुधवार और बृहस्पतिवार को लगातर मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन

इसके बाद राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला बांध के भी गेट खुल गए। जिसके बाद पानी से सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज डैम लबालब हो गए। इससे उत्साहित लोगों ने बांधों की तरफ अपना रुख कर लिया है। ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन सकती है। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश थानेदारों को दिए हैं। बांध के आसपास दो से तीन पुलिसकर्मी दिन भर यहां तैनात रहेंगे। जो घूमने आने वाले सैलानियों से लेकर अन्य लोगों को अलर्ट करेेंगे। इसके अलावा पुलिस ने ललितपुर के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह से भी संपर्क साधा है। ललितपुर के राजघाट बांध व माताटीला बांध में भी लोग घूमने जाते हैं। जिसमें से झांसी के लोगों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रहती गहराई की जानकारी
इन स्थानों पर घूमने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं रहती। अधिकतर स्थानों पर किसी भी तरह के कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे हैं। ऐसे में घूमने वाले लोग नहाने लगते हैं और डूबकर मौत का शिकार हो जाते हैं। खासकर बारिश के समय ऐसी स्थिति पैदा होती है।

कई की हो चुकी मौत
पिछले साल भी सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा समेत अन्य बांधों में डूबकर युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी किसी तरह के इंतजाम बांधों पर नहीं हुए थे। लेकिन, दो दिन की बारिश के बाद बांधों में आए पानी के बाद इंतजाम शुरू दिए गए हैं।


- झांसी के प्रमुख स्थान
सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, सपरार, पहाड़ी, लहूचरा, बड़वार झील, पहूज, डोंगरी, खपरार, पहूज, अंगूठी डैम

- ललितपुर के प्रमुख स्थान
गोविंद सागर बांध, शहजाद, माताटीला बांध, राजघाट बांध, सजनाम, जामनी

घूमें, नहाएं नहीं
बांधों व नदियों पर आने से पहले काफी सावधानी बरतें। ऐसे में पानी अधिक बढ़ जाने के कारण नहाने की कोशिश न करें। जरा सी लापरवाही आपकी जान पर बन सकती है। गहरे पानी का अंदाजा नहीं होेने के कारण डूबने की घटनाएं हो जाती हैं। लोगों को सतर्क करने के लिए थानों की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed