{"_id":"5b0820bf4f1c1b946e8b4910","slug":"141527259327-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री: सपा ने पहूज नदी की पवित्रता खंडित की -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री: सपा ने पहूज नदी की पवित्रता खंडित की -City
Updated Fri, 25 May 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो..
सपा ने पहूज नदी की पवित्रता खंडित की
- पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने लगाए आरोप
- बोले, केंद्र ने बजट भेजा पर नहीं हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश के आरईएस मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने पहूज नदी की पवित्रता खंडित की है। नदी को साफ करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट भेजा लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने कोई काम नहीं किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने एक साल ही हुए हैं लेकिन पहूज नदी को स्वच्छ बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए बन रहे विभिन्न दलों के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि नापाक विचारधारा के लोग एक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास रथ को रोकना चाहते हैं। मोदी देश में तेजी से विकास कर रहे हैं। किसान, जनता को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही झांसी में मेट्रो पर एजेंसी काम शुरू कर देगी। लक्ष्मीताल को साफ करने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। अक्तूबर 2018 से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। जब मंत्री से शहर में 14-15 घंटे विद्युत आपूर्ति होने की शिकायत की गई, तो उन्होंने अधिकारियों को तलब कर जवाब-तलब करने की बात कही। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।