फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कल्चर : विवाहोत्सव कार्यक्रम-City

कल्चर : विवाहोत्सव कार्यक्रम-City

Thu, 17 May 2018 08:16 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
कल्चर : विवाहोत्सव कार्यक्रम-City
फोटो
विज्ञापन

-----
राजा-रानी की शादी में सजेगी संगीत की शाही महफिल
देश के नामी संगीतज्ञ बिखेरेंगे अपना जलवा, शनिवार से शुरू होगा आयोजन
महाराजा गंगाधर राव और रानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 176 वीं वर्षगांठ पर होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महाराजा गंगाधर राव और मनु के विवाहोत्सव की 176 वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो गयी है। 19 व 20 मई को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन होगा। इसमें देश के मशहूर संगीतज्ञ श्रोताओं को अपने फन से सराबोर करेंगे। संगीतज्ञों में दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय सरोद वादक अभिक सरकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विवाहोत्सव कार्यक्रम यादगार बने, इसके लिए राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी महाराष्ट्रीय समिति की ओर से द्वितीय अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन होगा, जिसका शुभारंभ 19 मई की शाम 6 बजे से है। संगीतज्ञों में पटियाला के शास्त्रीय गायक प्रो. अर्शप्रीत सिंह रिदम शास्त्रीय गायन पेश करेंगे, तो लुधियाना के गुरचेतन सिंह एकल तबला पर, पंडित अभिक सरकार सरोद पर, झांसी के समीर भालेराव शास्त्रीय गायन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 20 मई को पटियाला के शास्त्रीय गायक योगेश वर्मा, आगरा के वायलिन वादक एसडी श्रीवास्तव, जालंधर के प्रवीन प्रसाद कत्थक को आकर्षक रूप से पेश करेंगे। इनकी संगत हरमोनियम पर दिल्ली के रवि पाल, झांसी के अनिल जोशी, तबला पर दिल्ली के सुसमय मिश्रा, छतरपुर के संदीप जडिया, झांसी के हरीओम माहौर देंगे। सहयोगी गायन में प्रीति प्रसाद होगी, तो संचालन डा. कंवलजीत सिंह करेंगे।
विज्ञापन


आयशा बनेगी दूल्हा व हर्षिता दूल्हन
गाजे-बाजे के बीच महाराष्ट्रीय रस्म रिवाजों के साथ महानगर में 19 मई को दूल्हा श्रीमंत महाराजा गंगाधर राव और दूल्हन महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूल्हा बनेगी आयशा सविता और दूल्हन बनेगी हर्षिता लिखार। आयोजन समिति के सचिव गजानन खानवलकर और उज्ज्वल देवधर ने बताया शोभायात्रा के सभी स्वरूपों के लिए पात्रों का चयन हो गया है। झांसी राज्य की पताका अभिषेक आर्य के हाथों में होगी, तो बारातियों में रोहित तिवारी दतिया नरेश, ऋतिक खरे समथर नरेश, वैभव सिंह अहिरवार ओरछा नरेश, भुवनेश सोनी कानपुर नरेश के बनेंगे, जो बग्गियों पर व नगर सेठ देव मलिक हाथी पर बैठेंगे। इनके अलावा सैनिकों के स्वरूप भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश मंदिर सजा, कार्यक्रमों को मिला अंतिम रूप
महाराजा गंगाधर राव और मनु के विवाहोत्सव पर विविध कार्यक्रम होंगे। इनमें चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी, महिला संगीत कार्यक्रम आदि है। महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश पाठक, सचिव गजानन खानवलकर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गणेश मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजा दिया गया है। शोभायात्रा 19 मई को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शाम 5 बजे से निकलेगी। इससे पहले राजा रानी के स्वरूपों का तिलक सभी महानगर वासी करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा पंचकुइयां, कोतवाली, सिंधी तिराहा, सराफा बाजार, नरिया बाजार से होकर गणेश मंदिर पहुंचेगी। जिसका स्वागत व्यापारिक व समाज सेवी संगठनों द्वारा जगह - जगह किया जाएगा तथा इसके लिए स्वागत द्वार बनाये जाएंगे। शोभायात्रा में हाथी, घोडे़, बैंड, स्कूली बैंड व कई विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल होगी। वहीं 19 मई की सुबह 9 बजे चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राएं दो वर्ग में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में विषय होगा दूल्हन वेश में रानी। उन्होंने बताया कि 18 मई क ी रात मेहंदी की रस्म और महिला संगीत होगा। वहीं शोभायात्रा से इस अवसर पर संजय पटवारी, मनमोहन गेड़ा, उज्जवल देवधर, रवीश त्रिपाठी, मिलिंद देसाई, पीयूष रावत, सुरेश खेर, राजीव इंदापुरकर, जयश्री सेन, राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed