फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एसएफएस स्टाफ का सिर्फ पांच फीसदी मानदेय बढ़ा-City

एसएफएस स्टाफ का सिर्फ पांच फीसदी मानदेय बढ़ा-City

Sat, 27 Jan 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
एसएफएस स्टाफ का सिर्फ पांच फीसदी मानदेय बढ़ा-City
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
एसएफएस स्टाफ का पांच फीसदी मानदेय बढ़ा
- अधिकतम तीन हजार और न्यूनतम 700 रुपये होगी बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्ववित्त योजनांतर्गत कार्यरत शिक्षक, कर्मचारियों का सिर्फ पांच फीसदी मानदेय बढ़ गया है। इससे अधिकतम तीन हजार और न्यूनतम 700 रुपये मानदेय में बढ़ोतरी होगी। गणतंत्र दिवस पर इसकी घोषणा हुई।
लगभग दो साल पहले सेल्फ फाइनेंस स्कीम (एसएफएस) स्टाफ का मानदेय बढ़ा था। साथ ही शिक्षकों का न्यूनतम मानदेय 39,200, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का 16,000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का 14,000 रुपये निर्धारित कर दिया गया था। इसके बाद कई बार मानदेय बढ़ोतरी की मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। कई महीनों से मानदेय बढ़ने की आस लगाए स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों की निगाहें गणतंत्र दिवस पर होने वाली घोषणा पर टिकी थी। शुक्रवार को कुलपति ने पांच फीसदी मानदेय बढ़ाने की बात कही। वीसी ने कहा कि बजट के अभाव में इतनी ही बढ़ोतरी संभव है। अधिकांश एसएफएस स्टाफ इससे संतुष्ट नहीं है। बातचीत में एसएफएस शिक्षक, कर्मचारियों ने कहा कि पांच फीसदी में अधिकतम लगभग तीन हजार रुपये और न्यूनतम 700 रुपये ही बढ़ेंगे। जब 60 लाख से अधिक के सीसीटीवी कैमरे लग गए, तब बजट का ध्यान नहीं था। वो कैमरे भी अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। कहा कि 15 फीसदी मानदेय बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
विज्ञापन

बॉक्स..
चल सकता हस्ताक्षर अभियान
विश्वविद्यालय में स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत लगभग 150 शिक्षक और 170 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। बताया गया कि एसएफएस शिक्षकों की तुलना में कर्मचारियों का वेतन और भी कम है। बढ़ती महंगाई में इतने में गुजारा करना मुश्किल है। ऐसे में एसएफएस कर्मचारियों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर कुलपति से और मानदेय बढ़ाने की मांग करने का विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed