फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संशोधित: बीयू में हुए कई फेरबदल-City

संशोधित: बीयू में हुए कई फेरबदल-City

Thu, 24 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
संशोधित: बीयू में हुए कई फेरबदल-City
बीयू में हुए कई फेरबदल
विज्ञापन

- छह शिक्षकों को दी गई नई जिम्मेदारी
- ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रभारी बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छह शिक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीयू में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रभारी बदल दी गईं हैं। साथ ही कृषि विज्ञान विभाग में नए निदेशक और पर्यावरण विभाग में नए समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
बीयू ने बृहस्पतिवार को कार्यभार में बदलाव के संबंध में आदेश जारी कर दिया। कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रो. सीबी सिंह को कृषि विज्ञान विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. अभिमन्यु सिंह को पर्यावरण विभाग का समन्वयक बनाया गया है। हालांकि, संकाय अध्यक्ष विज्ञान के अंतर्गत कामकाज देखेंगे। इसके अलावा कुलानुशासक प्रो. एमएल मौर्या को पुरुष हॉस्टल प्रकोष्ठ का जिम्मा दिया गया है। अब तक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का जिम्मा संभाल रहीं डॉ. यशोधरा शर्मा के स्थान पर प्रो. पूनम पूरी को समन्वयक नियुक्त किया गया है। डॉ. प्रतीक अग्रवाल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सह समन्वयक बने हैं।
विज्ञापन

बॉक्स..
नियुक्ति की जांच वाले कब हटेंगे?
एबीवीपी ने तीन दिन पूर्व बीयू में किए गए धरना-प्रदर्शन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रभारी का कार्यकाल हर तीन साल में बदलने के साथ ही 24 मांग की थी। बीयू ने प्रभारी बदल दी हैं। एबीवीपी ने जिन शिक्षकों की नियुक्ति की जांच चल रही है, उन्हें कमेटियों से हटाने की मांग की थी। इस दिशा में अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी तरफ, बीयू के बड़े अधिकारी से खुद की नजदीकी बताने वाला इंजीनियरिंग का एक शिक्षक कमेटी में एंट्री पा रहा है। रौब भी खूब गांठ रहा है। उस पर बीयू की मेहरबानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed