फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 tak aa jaygi corona vekshin, pehle 65 yodhayo ko lageghi

14 तक आ जाएगी कोरोना वैक्सीन, पहले 6500 ‘योद्धाओं’ को लगेगी

Mon, 11 Jan 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
14 tak aa jaygi corona vekshin, pehle 65  yodhayo ko lageghi
कोरोना वायरस की वैक्सीन 14 जनवरी तक आ जाएगी। - फोटो : ???? ????
14 तक आ जाएगी कोरोना वैक्सीन, पहले 6500 ‘योद्धाओं’ को लगेगी
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस की वैक्सीन झांसी में 14 जनवरी तक आ जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन को लाया जाएगा और जिला क्षय रोग अस्पताल में तैयार किए गए कोल्ड चेन कक्ष में रखा जाएगा। सबसे पहले जिले के 6500 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बल, सफाई कर्मचारियों आदि को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं।
कोरोना वायरस का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होना है। रविवार को जिला क्षय रोग कार्यालय में मशीन लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बताया गया कि 14 जनवरी तक झांसी में कोरोना वायरस की वैक्सीन आ सकती है। लखनऊ, दिल्ली या फिर किस जगह से वैक्सीन भेजी जाएगी, अभी इसकी सूचना जिला स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। स्थान तय होने के बाद वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी लाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी डोज के दो सप्ताह बाद बनेगी एंटीबॉडी
कोरोना वायरस के टीके की दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। दो डोज लगाने के बाद ही टीकाकरण पूरा होगा। दूसरी डोज के दो सप्ताह बाद शरीर में कोरोना संक्रमण से बचाने वाली एंटीबॉडी बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा अंतिम ड्राई रन
कोरोना वैक्सीन लगाने के पहले अंतिम बार ड्राई रन सोमवार को किया जाएगा। 17 सत्र स्थल और 46 सेशन पर इसका आयोजन होगा। हर सेशन पर अधिकतम 15 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का अभ्यास होगा। कुल मिलाकर लगभग 550 लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। बताया गया कि इस बार वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया की ऑनलाइन रिपोर्टिंग होगी। लाभार्थी को डोज देते ही इसकी रिपोर्ट कोविन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed