फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   138 people who fought on train and station got punishment

Jhansi News: ट्रेन और स्टेशन पर झगड़ने वाले 138 को मिला दंड

Thu, 17 Oct 2024 05:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
138 people who fought on train and station got punishment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दूसरे रेल यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ मंडल रेल प्रबंधक ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तो आरपीएफ एक्शन में आ गई। इसी का परिणाम रहा कि मंडल के विभिन्न स्टेशन और ट्रेनों में हंगामा करने वाले 138 लोगों को पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ा। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो रात की ट्रेनों में अधिकांश ऐसे यात्रियों को पकड़ा गया, जो तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे। कई यात्री सीट को लेकर अन्य यात्रियों से झगड़ रहे थे। अकेले सितंबर माह में ही सुरक्षा बलों ने 113 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय और थाने लाकर कार्रवाई कराई। इन यात्रियों पर 5,740 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक से 15 अक्तूबर तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर 700 रुपये जुर्माना लगाया गया है।


वर्जन
यात्री सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश सुरक्षा बलों को दिए गए हैं। यात्री सुरक्षा के लिए 24 घंटे बल तैनात है।
विज्ञापन

दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed