फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केरल से लौट रहे यात्री,,,-City

केरल से लौट रहे यात्री,,,-City

Wed, 22 Aug 2018 04:08 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
केरल से लौट रहे यात्री,,,-City
करीब से देखा मौत का मंजर
विज्ञापन

केरल में बाढ़ पीड़ित उत्तर प्रदेश-बिहार के बाशिंदे लौट रहे घर
- देहरादून एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे, सुनाई दास्तां
- ग्वालियर बरौनी मेल से बिहार के लिए रवाना हुए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केरल में बाढ़ से परेशान काम करने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के अनेक लोगों ने घर वापस लौटना शुरू कर दिया है। उनकी मानें तो वह मौत का मंजर करीब से देखकर आए हैं। बस किसी तरह जान बच गई।
बिहार और उत्तर प्रदेश के तमाम लोग केरल में काम करते हैं। केरल की बाढ़ में यह लोग भी फंस गए। कई तो दो से तीन दिन तक छतों पर फंसे रहे। सेना ने हेलीकाप्टर से निकाला।
विज्ञापन

मजबूरन इन लोगों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। मंगलवार को देहरादून एक्सप्रेस से डेढ़ सौ से अधिक यात्री केरल से झांसी आए। झांसी से ग्वालियर बरौनी मेल में सवार होकर बिहार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
दो दिन फंसा रहा
मैं केरल के कंडौर में वेल्डिंग का काम करता हूं। बाढ़ आने पर मकान मालिक की छत पर फंस गया। दो दिन तक फंसा रहा। मालिक ने किसी तरह बाहर निकलवाया और हालत ठीक होने तक घर जाने को कहा।
गुड्डे, मोतिहारी बिहार।

फोटो
करीब से देखी मौत
केरल में मैं एक होटल में काम करता हूं। बाढ़ में दो मंजिल तक होटल डूब गया। वह तीसरी मंजिल की छत पर और लोगों के साथ फंसा था। सेना ने हैलीकाप्टर से खाना फेंका और बाद में बाहर निकलने में मदद की। मैंने करीब से मौत देखी।
रामप्रताप, बलरामपुर।

फोटो
कई लोगों को डूबते देखा
मैं केरल में छत की सीलिंग बनाने का काम करता हूं। मैं भी अपने आठ साथियों के साथ एक दो मंजिला घर की छत पर फंसा रहा। मैंने बाढ़ में कई लोगों को डूबते देखा। बस किसी तरह बचकर लौट रहा हूं।
साकिर अली, बलरामपुर।

फोटो
सेना ने निकाला
मैं केरल में राजमिस्त्री का काम करता हूं। मैं बाढ़ से बढ़े पानी से बचने के लिए एक पहाड़ी पर बने मंदिर पर और लोगों के साथ पहुंच गया था। पहाड़ी से सेना ने निकाला। रुकने के लिए कहीं और जगह नहीं मिल रही थी, इस कारण घर वापस जा रहा हूं।

कलीम, सोनपुर।

मंगला और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रही निरस्त
केरला में हो रही लगातार बारिश के कारण वहां से आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मंगलवार को नईदिल्ली से एर्नाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस और निजामुद्दीन से विशाखापटनम जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed