फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पांच सबस्टेशनों की गुल रहेगी बिजली-City

पांच सबस्टेशनों की गुल रहेगी बिजली-City

Sat, 09 Dec 2017 08:25 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
पांच सबस्टेशनों की गुल रहेगी बिजली-City
पांच सबस्टेशनों की गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन

बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन में होनी है मरम्मत
100 से अधिक क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रविवार को बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन में मरम्मत का काम होगा। इस वजह से दिन में बारह बजे से 2.30 बजे तक मेडिकल, सूती मिल, उन्नाव गेट पंचवटी और बड़ागांव सबस्टेशन से इलाकों की बिजली गुल रहेगी। इसी तरह मुन्नालाल सबस्टेशन यार्ड में मेंटेनेंस काम के चलते संबंधित क्षेत्रों की बिजली सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक गुल रहेगी।
मेडिकल सबस्टेशन से कोछाभांवर, करगुवा, सिंधी कॉलोनी, पिछोर, वीरांगना नगर, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवाजी नगर, महाराणा प्रताप नगर, वकील कॉलोनी, जेडीए कॉलोनी, डड़ियापुरा, नारायण बाग, तलैया, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, बाहर बड़ागांव गेट, सखी के हनुमान और आसपास क्षेत्र जुड़े हैं। सूती मिल और पंचवटी उन्नाव गेट सबस्टेशन से अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रीयल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, कांशीराम कॉलोनी और उन्नाव बालाजी रोड के पच्चीस किलोमीटर क्षेत्र में बसे इलाके जुड़े हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मुन्नालाल सबस्टेशन मिशन कंपाउंड, तहसील, बाबूलाल कारखाना, जीवनशाह, मेहंदीबाग, खजूर बाग, नई बस्ती, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, दीक्षित बाग, शारदा हिल्स कॉलोनी, सर्राफा, इतवारी गंज, पुरानी नझाई, दरीगरान, राई का ताजिया, लक्ष्मण गंज, चार खंभा, अंदर-बाहर दतिया गेट, मुकरयाना, नरसिंह राव टौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी, स्वामीपुरम, बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम आदि क्षेत्र जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed