{"_id":"5a12e3aa4f1c1b156b8b7222","slug":"131511187370-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल डिप्टी सीएम और 24 को सीएम की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल डिप्टी सीएम और 24 को सीएम की जनसभा
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कल डिप्टी सीएम और 24 को सीएम की जनसभा
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को आएंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा बुधवार 2.10 बजे मऊरानीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा प्रदर्शनी मैदान में होगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह दोपहर 12 में आएंगे। जिला प्रशासन ने प्रदर्शनी मैदान में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 22 नवंबर को मऊरानीपुर में भाजपा के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दमेले इंटर कॉलेज में हेलीपेड बनाया जा रहा है। जनसभा मेला ग्राउंड में होगी। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने उपमुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां का निरीक्षण किया।