फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छुट्टा जानवरों का विधानसभा में उठा सवाल-City

छुट्टा जानवरों का विधानसभा में उठा सवाल-City

Fri, 21 Jul 2017 08:58 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों का विधानसभा में उठा सवाल-City
पीडीएफ लगाएं
विज्ञापन

-------------
विधानसभा में उठा छुट्टा जानवरों का मुद्दा
विधायक ने ग्राम पंचायत की जमीन पर गोशाला निर्माण का दिया सुझाव
इस पर अमर उजाला लगातार चला रहा है अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले में अन्ना प्रथा की (छुट्टा जानवर) समस्या को विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवरों के कारण किसानों की फसल खराब हो रही हैं। इस समस्या के निदान के लिए उन्होंने गोशाला का निर्माण कर मनरेगा की तरह कर्मचारियों की तैनाती करने का सुझाव दिया। बता दें कि छुट्टा जानवरों की समस्या पर अमर उजाला लगातार अभियान चला रहा है।

विधानसभा में विधायक राजपूत ने कहा कि अन्ना पशुओं से अपने खेतों की रखवाली बुंदेलखंड का किसान रात-रात भर जाग कर करता है। आवारा पशुओं द्वारा फसल खा जाने से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है तथा परिवार भुखमरी की स्थिति में आ जाता है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के पास परती/ चारागाह के लिए भूमि उपलब्ध है। ग्राम पंचायत की परती भूमि पर गोवंशों को इकट्ठा कर गोशाला का निर्माण कराके रखा जा सकता है। मनरेगा जैसी योजनाओं से गोवंशों की देखभाल के लिए चरवाहे (कर्मचारी) की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed