फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तहबाजारी की बोली लगी-Lalitpur

तहबाजारी की बोली लगी-Lalitpur

Thu, 15 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
तहबाजारी की बोली लगी-Lalitpur

विज्ञापन

फाइनल नहीं हो सका तहबाजारी का ठेका
निर्धारित से कम पर लगी बोली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिला पंचायत में तहबाजारी के ठेके की बोली एक करोड़ पांच लाख रुपये तक बोली गई, लेकिन
ठेका फाइनल नहीं हो सका। दरअसल जिला पंचायत ने तय किया था कि ठेका एक करोड़ 70 लाख रुपये से कम में नहीं दिया जाएगा। अब फाइल समिति के पास अंतिम निर्णय को भेजी जाएगी।

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत द्वारा बालू, मोरंग, बजरा, गिट्टी, बोल्डर, पत्थर और खंडा की शुल्क वसूली के लिए तहबाजारी की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए 18 लोगों ने पैसा जमा किया, लेकिन बाद में सिर्फ सात लोगों ने हिस्सा लिया। नीलामी का सरकारी रेट एक करोड़ 70 लाख रुपये निर्धारित किया गया। पिछले साल 91 लाख रुपये में नीलामी हुई थी। नियमत: बोली को दस प्रतिशत अधिक बढ़ाया जाना चाहिए था, लेकिन दो महीने तक विभाग की ओर से कराई गई वसूली के कारण 37.85 लाख रुपये आए। इस आधार पर गणना कर बोली की दरें तय की गई। ठेके के लिए सात ठेकेदार मौजूद थे। सबसे अधिक बोली शक्ति एसोसिएट ने एक करोड़ पांच लाख रुपये लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। अपर मुख्य नगर अधिकारी कमलेश सिंह का कहना है कि अधिकतम बोली 1.05 करोड़ रुपये की लगी, जो निर्धारित राशि से कम है। अब अंतिम निर्णय जिला पंचायत समिति लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed