फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 year old teenager shot dead

Jhansi News: 13 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या

Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
13 year old teenager shot dead
मृतक के चचेरे भाइयों को मारने आए थे आरोपी, इकारा गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम इकारा में 13 साल के किशोर की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके पेट के आरपार निकल गई। घटना मंगलवार रात आठ बजे की बताई गई है। आरोपी मृतक के चचेरे भाइयों को मारने के इरादे से आए थे। आरोपियों का मृतक किशोर के चाचा के लड़कों से कुछ दिन पहले मेले में विवाद हो गया था।
ग्राम इकारा निवासी राजवीर पुत्र रामपाल सिंह गुर्जर उम्र 13 साल मंगलवार रात 8 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। गांव के कुछ और लोग भी वहां खड़े थे। तभी ग्राम मकौनी निवासी पवन यादव, संदीप यादव, बंटी यादव और दो अज्ञात लोग बाइकों से वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे गोली चला दी, जो राजवीर का पेट चीरते हुए आरपार निकल गई। वह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में मौके पर खड़े लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक किशोर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजवीर के चचेरे भाइयों शैलेंद्र गुर्जर और यतेंद्र गुर्जर का कुछ दिन पहले लमान माता मंदिर पर मेले में आरोपियों से विवाद हो गया था। मंगलवार की रात आरोपी इसका बदला लेने के लिए उसके चचेरे भाइयों को मारने के लिए आए थे लेकिन उन लोगों ने राजवीर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
दतिया। भांडेर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दंपती को बाइक से लिफ्ट दी। बाद में बहाना कर महिला के पति को बाइक से उतार दिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को वह रिश्तेदारी में ततारपुर गांव में पति के साथ तेरहवीं के कार्यक्रम में गई थी। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे वह और उसका पति ततारपुर अपने गांव के जाने के लिए वाहन के इंतजार में गांव के तिराहे पर खड़े थे। तभी पड़ोस के गांव का रहने वाला संजय परिहार वहां से निकला। उन लोगों ने उससे गांव तक छोड़ने के लिए कहा तो उसने उन लोगाें को बाइक पर बैठा लिया। लेकिन कुछ दूर जाकर उसने बाइक में हवा कम होने का बहाना कर उसके पति को उतार दिया। इस पर उसके पति ने दूसरी वाहन से आने की कहकर उसके साथ चले जाने दिया। आरोपी उसे शॉर्टकट की कहकर सुनसान जगह खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी संजय निवासी ग्राम बैदारी थाना सरसई जिला दतिया को निबी की पुलिया चिरगांव झांसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed