{"_id":"613e55148ebc3e744439128b","slug":"13-oxigen-plant-start-in-jhansi-commissionary-jhansi-news-jhs2041551177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : तीसरी लहर से पहले मंडल में सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : तीसरी लहर से पहले मंडल में सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट शुरू
Mon, 13 Sep 2021 02:37 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:37 PM IST
सार
तीसरी लहर से पहले झांसी मंडल में सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत हो जाने के कारण केंद्र और प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
oxygen cylinder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले झांसी मंडल में सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। रविवार को गरौठा में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा और विधायक जवाहर राजपूत ने प्लांट का लोकार्पण किया। इसके अलावा समथर में भी प्लांट का शुभारंभ हो गया। अब यदि तीसरी लहर आती है तो ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत हो जाने के कारण केंद्र और प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का फैसला लिया। इसके तहत झांसी मंडल में 13 ऑक्सीजन प्लांटों को मंजूरी दी गई। वहीं, गरौठा और रानीपुर में अलग से प्लांट की स्थापना कराई गई। सरकार की तरफ से स्वीकृत 13 में से 12 प्लांट शुरू हो चुके थे। जबकि, समथर का प्लांट नहीं आने के कारण इसकी शुरूआत नहीं हो पाई थी। शनिवार को समथर सीएचसी पर प्लांट पहुंच गया और रविवार को डीएम आंद्रा वामसी ने इसका शुभारंभ किया।
ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी
वहीं, गरौठा में केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्लांट का लोकार्पण कर कहा कि गरौठा और समथर दोनों जगहों पर प्लांट शुरू हो गए हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को ऑक्सीजन के लिए मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। प्लांट से मरीजों को काफी फायदा होगा। गरौठा विधायक ने कहा कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। सरकार ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ही सीएचसी स्तर पर प्लांट लगवाए हैं। वहीं, समथर में डीएम आंद्रा वामसी ने प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम मोंठ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ. एनके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयुक्त ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी
मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मंडल के सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। इन्हें सतत क्रियाशील रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो हर महीने की पांच और 20 तारीख को प्लांट की क्रियाशीलता पर अपनी रिपोर्ट देगा।
कहां-कितने प्लांट
जनपद ऑक्सीजन प्लांट
झांसी 6
जालौन 4
ललितपुर 3