फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 candicate face to face in MLC election

एमएलसी के चुनावी अखाडे़ में आमने - सामने आए 13 प्रत्याशी

Thu, 12 Nov 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
13 candicate face to face in MLC election
इलाहाबाद - झांसी स्नातक विधायक के चुनाव में कमिश्नरी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा के प्रत?
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद के चुनाव के लिए बुधवार को छह और प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, सपा के डॉ. मान सिंह यादव भी शामिल हैं। अभी तक विधान परिषद के चुनावी अखाडे़ में 13 प्रत्याशी हो गए हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव को लेकर आज प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। अपने समर्थकों के साथ सपा के मानसिंह यादव ने, भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने, जन अधिकार पार्टी के उत्तम कुमार मौर्य ने, प्रयागराज के अनिल कुमार ने, यहीं के हरिश्चंद्र सिंह पटेल ने, झांसी के डॉ. अरविंद सिंह परमार ने अपने - अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पर्चा रिटर्निंग आफिसर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के समक्ष दाखिल किया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को आठ और प्रत्याशी नामांकन कर सकते है। नामांकन के लिए 21 लोगों ने पर्चे खरीदे थे।
विज्ञापन

इससे पहले एक विवाह घर में भाजपा की सभा हुई। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी ने कहा कि हमें इस चुनाव में भी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए चुनाव में जीत हासिल करनी है। जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशी को विजय दिलानी है व संगठन को और मजबूत बनाना है। इस अवसर पर भाजपा के नेताओं में जालौन सांसद भानू वर्मा, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, अशोक जाटव, महापौर रामतीर्थ सिंघल, रविंद्र शुक्ला, नगर विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह, विधायक जवाहर लाल राजपूत, विधायक गौरी शंकर, कृष्णा पासवान, नरेंद्र जादौन, हरगोविंद कुशवाहा, कंचन जायसवाल, जमुना कुशवाहा, जयदेव पुरोहित, नीलम सकरिया, जगदीश साहू, प्रियांशु डे, शिक्षकों में सुदर्शन शिवहरे, विनोद शर्मा आदि रहे। इधर, सपा प्रत्याशी के नामांकन अवसर पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल, शकील खान हृदय लाल मौर्य, दिनेश यादव, दूधनाथ पटेल, कुलदीप यादव, रईस अहमद, रमाकांत पटेल, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र सिंह पटेल ने किया नामांकन
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी हरिश्चंद्र सिंह पटेल ने झांसी कमिश्नरी में नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रमुख रूप से ज्ञान सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, रणजीत सोनकर, रामसेवक सिंह पटेल प्रधानाचार्य, गिरिजा शंकर पटेल, डॉ.सुबेदार सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, अरविंद सिंह पटेल, लवलेश पटेल, देवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, श्याम सिंह, श्रीपाल पाल, रामबाबू पाल, नीरज यादव, बीएल पाल, लखन सिंह, राम सिंह मास्टर, कमल पटेल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पटेल ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed