{"_id":"66958b35e3426bd39505f287","slug":"12th-class-student-found-hanging-in-room-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-352255-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कमरे में फंदे से लटकी मिली बारहवीं की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कमरे में फंदे से लटकी मिली बारहवीं की छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरसराय कस्बे के रेंज चौराहे के पास रहने वाली बारहवीं की छात्रा ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार को छात्रा को लेकर उसके चाचा-चाची यहां आए थे। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
एरच के खडैनी गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री रिचा राव (19) बारहवीं की छात्रा थी। उसके चाचा अमन गुरसराय में किराए का मकान लेकर रहते हैं। रविवार को चाचा-चाची रिचा को अपने साथ लेकर आए थे। सोमवार सुबह चाचा अमन और चाची रोहिणी बाहर चले गए थे। कमरे में रिचा अकेली थी। उनके बाहर जाने पर रिचा कमरा बंद करके दुपट्टा से फंदा बनाकर झूल गई। शाम को जब मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तब अंदर से जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर रिचा का शव फंदे से लटका दिखा। पुलिस ने शव नीचे उतारा।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिचा के पेट में दर्द रहता था। इससे वह काफी परेशान रहती थी। थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी का कहना है कि छात्रा के पास मोबाइल नहीं मिला है। परिवार के लोग सुसाइड का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।