फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अतिक्रमण अभियान में चल रहा आंख- मिचौनी का खेल

अतिक्रमण अभियान में चल रहा आंख- मिचौनी का खेल

Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान में चल रहा आंख- मिचौनी का खेल
अतिक्रमण अभियान में आंखमिचौनी का खेल
विज्ञापन

झांसी। अतिक्रमण करने वाले नगर निगम के अधिकारियों के साथ आंखमिचौनी का खेल खेल रहे हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले कई ऐसे लोग हैं जो अभियान चलने के पूर्व नौ दो ग्यारह हो जाते हैं और चंद मिनटों पर उस स्थान पर दोबारा अतिक्रमण कर व्यापार शुरू हो जाता है।
सीपरी बाजार, शहर, सुभाषगंज, इलाइट चौराहा, बीकेडी- खंडेराव गेट रोड सहित कई ऐसे प्रमुख स्थान हैं जहां अतिक्रमण है। नगर निगम इन पर कार्रवाई तो कर रहा है। लेकिन, अभियान के कुछ समय बाद सड़क पर दोबारा अतिक्रमण नजर आता है। इलाइट चौराहा और नगर निगम के आसपास बनी दुकानों के बाहर टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। इससे पहले अभियान चलता कई दुकानदार और जूस बेचने वाले नदारद हो गए। अभियान खत्म होते ही दोबारा अतिक्रमण कर व्यापार करते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, सीपरी बाजार में चुनाव खत्म होने के बाद से लेकर अब तक ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण को हटाने का काम रोज हो रहा है। ठेले और सब्जी विक्रेताओं को रोज खदेड़ा जा रहा है और छोटे मोटे सामान जब्त किए जा रहे हैं। संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम ने दुकानदारों को अपनी दुकान से मात्र पांच फुट का दायरा देकर व्यापार करने की चेतावनी दी थी। बावजूद उससे आगे बढ़कर व्यापार हो रहा पर और कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार का हाल बीकेडी से खंडेराव गेट मार्ग का है। बीते दिनों इस सड़क पर अभियान चलाकर जुर्माना वसूलने के साथ सामान जब्त की कर्रवाई हुई थी पर आज दोबारा वही स्थिति है। दूसरी ओर बड़ा बाजार और सुभाष गंज में नगर निगम की टीम का जोर आज तक नहीं चला। आज भी खुलेआम सड़क पर अतिक्रमण कर व्यापार हो रहा है।


नहीं मालूम दायरा, आज होगा निर्णय
बीकडी से खंडेराव गेट तक के बड़े व्यापारियों को अपनी जद मालूम नहीं है। उनका मानना है कि नहीं मालूम कि उन्हें कितने दायरे में रहकर काम करना है। बुधवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल से व्यापारी इस समस्या से निपटारे के लिए वार्ता करने पहुंचेंगे।


रोस्टर के हिसाब से नगर निगम के गार्ड के बल पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसकारण दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है। पुलिस फोर्स मिलने के बाद कार्रवाई को तेज किया जाएगा। वहीं, नगर निगम के शास्त्री मार्केट, तिलक मार्केट और नेहरु मार्केट में आवंटित दुकानों का गुपचुप सर्वे कर फोटोग्राफी कराई जाएगी। उसके बाद अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर आवंटन रद्द कर तालाबंदी की जाएगी। - डॉ. पुष्पराज गौतम, संपत्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed