फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हरित पट्टी की जमीन खरीदना नहीं होगा आसान

हरित पट्टी की जमीन खरीदना नहीं होगा आसान

Wed, 20 Feb 2019 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
हरित पट्टी की जमीन खरीदना नहीं होगा आसान
हरित पट्टी की जमीन खरीदना नहीं होगा आसान
विज्ञापन

झांसी। यदि आप मकान बनवाने के लिए महानगर में जमीन खरीदने जा रहे हों, तो पहले जमीन की पूरी पड़ताल कर लें। कहीं ऐसा न हो कि कारोबारी आपको हरित पट्टी या पार्क के लिए सुरक्षित जमीन बेच दे। बाद में आपके हाथ से जमीन चली जाए और बदले में मुआवजा तक न मिल सके। क्योंकि, अब जमीन की रजिस्ट्री कराते समय उसमें यह लिखना होगा कि खरीदार द्वारा महायोजना में प्रस्तावित भू-उपयोग के विरुद्ध कोई निर्माण किया जाता है तो रजिस्ट्री स्वत: निरस्त हो जाएगी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने महानगर में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त करने पर चिंता जताते हुए आदेश दिया है कि महायोजना में प्रस्तावित पार्क, खुल क्षेत्र और हरित पट्टी की जमीन पर अवैध निर्माण न हो। जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जा सके, इसके लिए कई निर्णय लिए गए हैं। जिस प्रकार राजस्व विभाग द्वारा खतौनी में विभिन्न श्रेणी एवं विषय विवरण जैसे बंजर भूमि, खेतिहर भूमि, बाग, चारागाह, आबादी आदि दर्ज की जाती है, उसी तरह राजस्व विभाग द्वारा उक्त श्रेणियों में नई श्रेणी शामिल करते हुए पार्क, खुले क्षेत्र, हरित पट्टिका को भी श्रेणीबद्ध किया जाए, जिससे जमीन की खरीद-फरोख्त के समय खरीदार और बेचने वाले को भू उपयोग की जानकारी हो सके। विकास प्राधिकरण, आवास एवं विकास परिषद तथा विनियमित क्षेत्र को अपने-अपने क्षेत्र में अंकित पार्क, खुले क्षेत्र, हरित पट्टी, भू उपयोग का राजस्व अभिलेख विवरण, गाटा संख्या, खसरा संख्या, आराजी संख्या, क्षेत्रफल आदि का विवरण तैयार कर जिलाधिकारी/ स्टांप एवं निबंधन विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने निर्देश दिए हैं कि महायोजना में यदि निर्धारित पार्क और हरित पट्टी के विरुद्ध निर्माण कार्य हुए हैं तो इसकी रोकथाम के लिए तत्काल सर्वे कराएं और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग लगेंगे
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां पार्क व हरित पट्टी की भूमि स्थित है, वहां पर होर्डिंग लगाई जाए तथा प्राधिकरण द्वारा अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।

यहां तो मनमाने तरीके से बेची गई जमीन
महानगर में हरित पट्टी और पार्क के लिए आरक्षित जमीन बेचकर जमीन के कारोबारी मालामाल हो गए हैं। राजकीय उद्यान नारायण बाग के आसपास की जमीन नगर पार्क के लिए सुरक्षित है, लहरगिर्द की जमीन हरित पट्टी के लिए आरक्षित है, लेकिन दोनों ही जमीनों को मनमाने तरीके से बेच दिया गया। हां, जेडीए ने ऐसी जमीनों पर बने मकान के नक्शे स्वीकृत नहीं किए हैं लेकिन अनियोजित विकास तो हो ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed