फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अंतर्राष्ट्रीय टूर आपरेटर्स आएंगे 29 को-City

अंतर्राष्ट्रीय टूर आपरेटर्स आएंगे 29 को-City

Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय टूर आपरेटर्स आएंगे 29 को-City
अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स को परोसे जाएंगे बुंदेली व्यंजन
विज्ञापन

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय टूर आपरेटर्स एवं ब्लागरों क ी 30 सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर 29 अगस्त को झांसी आएगी। टीम यहां झांसी और बरुआसागर के किले का भ्रमण करेगी। इस दौरान उन्हें बुंदेली खानपान कड़ी, भात, बरा आदि परोसे जाएंगे। 30 अगस्त को टीम बांदा के कालिंजर किले का भ्रमण करेगी, जबकि 31 अगस्त को ललितपुर का भ्रमण होगा।

बुंदेलखंड की भौगोलिक स्थिति बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा यहां प्राचीन स्मारकों की भी भरमार है। यही वजह है कि क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं नजर आती हैं। बावजूद, यहां पर्यटकों का टोटा बना रहता है। इसकी वजह क्षेत्र की खूबियों का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रचार - प्रसार न होना है। लेकिन, अब पर्यटन विभाग इस कमी को पूरा करने जा रहा है। इसके लिए यहां स्पेन, जापान, चीन, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी सहित कई देशों टूर ऑपरेटर्स और ब्लागरों को आमंत्रित किया गया है। ये 30 सदस्यीय टीम 29 अगस्त को झांसी आएगी। पहले दिन झांसी और बरुआसागर के किले का भ्रमण करेगी। भ्रमण के दौरान उन्हें भोजन में बुंदेली व्यंजन परोसे जाएंगे, ताकि वे यहां के स्वाद को भी जान सकें। पुरातत्व व पर्यटन विभाग के अधिकारी अधिकारी उन्हें पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये प्राचीन स्मारकों की जानकारी देंगे। अगले दिन टीम बांदा के कालिंजर में रहेगी। यहां वह नीलकंठ मंदिर, रानी महल सहित कई स्मारकों का भ्रमण करेगी। अगले दिन 31 अगस्त को ललितपुर के देवगढ़ में दशावतार मंदिर, जैन मंदिर, सिद्ध गुफा, राज घाटी, जाखलौन बोट क्लब और जखौरा में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

पर्यटन सूचना अधिकारी डा. चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के लिए समस्त व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed