फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सरकारी स्कूलों के बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हिंदी

सरकारी स्कूलों के बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हिंदी

Tue, 11 Jul 2017 08:31 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हिंदी
सरकारी स्कूलों के बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हिंदी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों व शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। बच्चे हिंदी तक नहीं पढ़ पा रहे हैं। एडी बेसिक ने बबीना ब्लाक के 11 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की औचक जांच की तो यह खुलासा हुआ। इन स्कूलों के ज्यादातर विद्यार्थी और कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। नाराज शिक्षाधिकारी ने बीईओ और लगभग आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

एडी बेसिक नजरुद्दीन अंसारी ने बीते आठ जुलाई को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रक्सा का निरीक्षण किया था। यहां कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों में सिर्फ एक छात्र ही मदर की स्पेलिंग सही बता सका। जबकि कई बच्चे सैकड़ा व हजार तक के अंकों को भी सही नहीं बता सके। बीएसए कार्यालय से संबद्ध स्कूल के अनुचर मनोज कुमार को मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैवदा में 57 विद्यार्थियों में से 45, प्राथमिक विद्यालय हैवदा में 51 विद्यार्थियों में 30, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में 60 विद्यार्थियों में से 35 मिले। यहां एक छात्रा ने गर्ल का अर्थ लड़का बताया। एडी बेसिक ने शिक्षिका अंजू से स्पष्टीकरण देने को कहा। कन्या प्राथमिक विद्यालय बेदौरा में 122 छात्राओं में सिर्फ 66, प्राथमिक विद्यालय बैदोरा में 108 छात्रों में से 58 विद्यार्थी उपस्थित मिले। स्कूल में उन्हें शैक्षिक गुणवत्ता कमजोर मिली। प्राथमिक विद्यालय नवीन कोटी में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीन कोटी में उन्हें वार्षिक परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन नहीं मिला। जबकि सभी विषयों के अंक परीक्षा फल पंजिका पर चढ़ाए गए। बिना कापी जांचे फर्जी ढंग से अंकों को अंकित किए जाने पर एडी बेसिक ने हेडमास्टर व दो शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चमरौआ में 73 विद्यार्थियों में से 57 छात्राएं मिलीं। प्राथमिक विद्यालय सिजवाहा में तीन शिक्षक- शिक्षिकाओं के समय से न आने पर चेतावनी दी गई। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय सिजवाहा में हेडमास्टर व एक शिक्षिका से अनपुस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। ब्लॉक के विद्यालयों में गिर रहे शैक्षिक स्तर और अध्यापकों की अनुपस्थित पर खंड शिक्षाधिकारी बबीना ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


- ऐडी बेसिक के निरीक्षण में खुलासा, बबीना के 11 स्कूलों का लिया जायजा
- शैक्षिक स्तर खराब होने पर खंड शिक्षा अधिकारी और अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed