Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 meter wide overbridges will be built at 12 stations

Jhansi News: 12 स्टेशन पर बनेंगे 12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज

Sat, 19 Oct 2024 03:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
12 meter wide overbridges will be built at 12 stations
- ओवरब्रिज निर्माण के लिए पश्चिम रेलवे कॉलोनी में तैयार किया जा रहा नया कारखाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंडल के रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना में कायाकल्प किया जा रहा है। इसमें उनके भवन को आकर्षक कारखाना तैयार किया जा रहा है।
रेलवे का उद्देश्य है कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म कम हो और लोगों को समय काटने के लिए मनोरंजन और खानपान सेवा प्रदान की जाए। इसके अलावा एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए भी लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा मिल सके।
इसी को देखते हुए अब झांसी मंडल के चित्रकूटधाम कर्वी, बांदा, महोबा, ललितपुर, उरई, दतिया, डबरा, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, टीमकगढ़ और महाराजा छत्रसाल/छतरपुर स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़ाई वाले फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इन ब्रिज पर यात्री सुविधा और मनोरंजन की सभी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां इन ब्रिजों को मंजूरी मिलने के बाद ब्रिज का ढांचा तैयार करने के लिए रेलवे एक नया वर्कशॉप भी तैयार कर रहा है। यहीं, ब्रिज के लिए सभी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ाई वाले ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इन ब्रिज पर यात्री सुविधा के साधन के साथ रेस्टोरेंट, स्टॉल आदि भी संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed