{"_id":"bdf16060f2a03a300128e8db96664568","slug":"12-lakh-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख पौधों से हरी होगी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख पौधों से हरी होगी धरती
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मानसून सत्र में वन महोत्सव के अंतर्गत जनपद में विभिन्न प्रजातियों
विज्ञापन
के पौधे रोपे जाएंगे। शासन ने सरकारी संस्थाओं को करीब 1,920 हेक्टेयर
भूमि पर 12 लाख 47 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।
जनपद की पथरीली भूमि को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पौध रोपण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष मानसून सत्र 15 जून से प्रारंभ माना जा रहा है। इसको देखते हुए पौध रोपण अभियान के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। डीएफओ एन रविंद्रा के मुताबिक विभाग को इस वर्ष 9 लाख 66 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है, जो 14 सौ हेक्टेयर भूमि पर लगाए जाएंगे। जामुन, अर्जुन, नीम, शीशम, गूलर, बरगद आदि प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान के तहत जमीन चिह्नीकरण, गढ्ढा कितना गहरा खोदना है, रोपित पौधा कैसे सुरक्षित रहे आदि क ो लेकर योजना बनाई जा रही है।
इस कार्य में गांवों में सक्रिय वन प्रबंध समितियों व समाजसेवी संगठनों से मदद ली जाएगी। डीएफओ ने बताया कि 2013 में सात लाख पौधे तो वर्ष 2014 में करीब नौ लाख पौधे 7.50 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए थे।
पौधों की सुरक्षा के उपाय भी जरूरी
भले ही जनपद की धरा को हरा करने के लिए वन विभाग एवं अन्य सरकारी संस्थाएं पौध रोपण अभियान चलाने जा रही हों, लेकिन इन पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए विभागों के पास कोई ठोस योजना नहीं है। बीते वित्तीय वर्षों में करोड़ों रुपये की लागत से पौधे खरीद कर जनपद के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों के मैदानों, स्कूलों में रोपे गए थे, लेकिन वर्तमान में उनकी स्थित खराब है।
अधिकांश पौधे देखभाल के अभाव में सूख कर खत्म हो चुके हैं। विभाग पेड़ों के इर्द-गिई ईंट की बाउंड्रीवाल बनाकर इनकी सुरक्षा का कोरम पूरा कर लेते हैं। लेकिन अराजक तत्वों और जानवरों से पौधों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। वहीं पौध रोपण कार्य की जानकारी देने वाले बोर्ड व होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विभागों को यह मिला लक्ष्य
-----------------------------
विभाग पौधे संख्या हेक्टेयर भूमि
ग्राम्य विकास विभाग 16,2369, 250
ऊर्जा विभाग 1048 02
विज्ञापन
औद्योगिक विकास विभाग 17,808 27
आवास विकास, शहरी नियोजन 3143 05
सिंचाई विभाग 8380 13
उच्च शिक्षा विभाग 2095 03
लोक निर्माण विभाग 13,618 21
सहकारिता विभाग 2095 03
भूमि एवं जल संसाधन 59,710 92
बेसिक शिक्षा विभाग 1048 02
माध्यमिक शिक्षा विभाग 3143 05