फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 including former deputy chairman of municipal corporation sent to jail for being caught gambling IN jhansi

झांसी: जुआ खेलते पकड़े जाने पर नगर निगम के पूर्व उपसभापति समेत 12 को भेजा जेल

Mon, 12 Jul 2021 09:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jul 2021 09:09 PM IST
सार

रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने झारखड़िया मुहल्ले में एक मकान में छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए नगर निगम के पूर्व उपसभापति और पार्षद झारखड़िया मोहल्ला निवासी अनिल सोनी, नारायण धर्मशाला के पास न्यू टोरिया निवासी कमल किशोर रायकवार, हींगन कटरा निवासी बृजेश सिंह, इतवारी गंज सिद्ध नगर निवासी राजीव सिंह पकड़े गए थे। 

विज्ञापन
12 including former deputy chairman of municipal corporation sent to jail for being caught gambling IN jhansi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की थाना कोतवाली इलाके में पकड़े गए जुए के मामले में पुलिस ने सोमवार को नगर निगम के पूर्व उपसभापति समेत 12 जुआरियों को जेल भेज दिया। पुलिस की आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने झारखड़िया मुहल्ले में एक मकान में छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए नगर निगम के पूर्व उपसभापति और पार्षद झारखड़िया मोहल्ला निवासी अनिल सोनी, नारायण धर्मशाला के पास न्यू टोरिया निवासी कमल किशोर रायकवार, हींगन कटरा निवासी बृजेश सिंह, इतवारी गंज सिद्ध नगर निवासी राजीव सिंह पकड़े गए थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा बिसातखाना निवासी रिजवान, झारखड़िया निवासी अंकुर अग्रवाल, प्रवेंद्र कुमार, पंचकुइयां निवासी विनय, अंदर दतिया गेट निवासी अरशद, शीतल कॉलोनी पठौरिया निवासी सचिन मिश्रा, अंदर दतिया गेट निवासी महेश और नझाई बाजार निवासी दीपू साहू पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआरियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 82,960 रुपये नकद बरामद किए गए थे। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए जुआरियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed