फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11th class student dies due to drowning in mine in Jhansi

दर्दनाक: दिवाली से पहले मातम में बदलीं खुशियां, खादान में डूबने से इकलौती बेटी की मौत...दादी मांगती रह गईं मदद

Thu, 09 Nov 2023 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Nov 2023 07:20 PM IST
सार

पांव फिसलने से लड़की खादान में जा गिरी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उसका शव बाहर निकाल सके।

विज्ञापन
11th class student dies due to drowning in mine in Jhansi
मृतका आशा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बड़ागांव के ढिमरौनी गांव में गुरुवार को 11वीं की छात्रा की खादान में डूबने से मौत हो गई। वह कपड़े धोने के लिए वहां गई थी। पांव फिसलने से वह खादान में जा गिरी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उसका शव बाहर निकाल सके। पुसिल ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बड़ागांव के ढिमरौनी गांव निवासी नीरज रजक प्राइवेट काम करते हैं। उनकी इकलौती बेटी आशा (18) महंत लक्ष्मणदास कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। त्योहार की वजह से गुरुवार को आशा स्कूल नहीं गई। दोपहर करीब 11 बजे वह कपड़े धोने के लिए खादान पर गई थी। उसके साथ दादी रामश्री भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समय अचानक आशा का पांव फिसल गया। वह खादान में गिर गई। उसे तैरना नहीं आता था। आशा के गिरने पर रामश्री ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। खादान करीब 30 फीट गहरी है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आशा को बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घर में मचा कोहराम
आशा की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आशा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उससे छोटे दो भाई 14 साल का सूरज और 11 साल का राज है। इकलौती बेटी की मौत की खबर सुनकर मां पूजा और पिता नीरज का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed