फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1158 farmer will take Nalkoop connection in jhanshi

बुंदेलखंड के 1158 किसानों मिलेंगे नलकूप कनेक्शन

Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
1158 farmer will take Nalkoop connection in jhanshi
झांसी। बुंदेलखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की मांग पर सरकार ने छूट पर मिलने वाले नवीन नलकूप कनेक्शन का कोटा बुंदेलखंड के लिए बढ़ा दिया है। अब झांसी समेत बुंदेलखंड के 1158 किसानों को 68 हजार रुपये की छूट पर ट्रांसफार्मर मिलेंगे।
विज्ञापन

निजी नलकूप के कनेक्शन में सरकार की ओर से सामान्य योजना में 68 हजार की छूट दी जाती है। अधिकारी कोटा पूरा होने की बात कहकर किसानों को योजना से वंचित रखे थे। जबकि, झांसी जनपद में 180 किसानों ने विद्युत सामग्री जैसे तार, खंभे आदि खरीद लिए थे। हाल ही में जनपद दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों के लिए नलकूप कनेक्शन का कोटा बढ़ाने की मांग की थी। वह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से लगातार मुलाकात कर रहे थे। अब नवीन नलकूप कनेक्शन का कोटा बढ़ाकर सरकार ने बुंदेलखंड के किसानों को ट्रांसफार्मर व विद्युत सामग्री देने के आदेश जारी कर दिए हैं। विधायक ने बताया कि गरौठा, समथर और झांसी के 180 किसानों को जल्द नलकूप कनेक्शन मिलेंगे।
विज्ञापन

यहां इतनों को मिलेगा लाभ
जनपद कनेक्शन
हमीरपुर 290
बांदा 207
चित्रकूट 190
झांसी 180
जालौन 160
महोबा 82
ललितपुर 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed