फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सेटेलाइट से आग पर निगरानी

सेटेलाइट से आग पर निगरानी

Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट से आग पर निगरानी
अब सेटेलाइट से हो रही आग पर निगरानी
विज्ञापन


झांसी। जिले में अब आग लगने की घटनाओं पर सेटेलाइट के जरिये से निगरानी की जा रही है। इसके लिए फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने फारेस्ट फायर मानीटरिंग सिस्टम एप को तैयार किया है, जो सेटेलाइट की मदद से कहीं भी आग लगने पर सबसे पहले वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को एलर्ट संदेश पहुंचाता है।

झांसी में वन क्षेत्र काफी फैला हुआ है। गर्मियों के सीजन में आग लगने की अक्सर छोटी - बड़ी घटनाएं होती रहती है। इन पर तत्काल काबू पाया जा सके और पशु व स्थानीय समुदायों को नुकसान न हो, इसके लिए फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने यह एप तैयार किया है, जिसकी दो यूनिट एमओडीआईएस और एसएनपीपी से मानीटरिंग करती है और इसके जरिये वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सीधे सूचना भी प्राप्त होती है। प्रदेश के कई अन्य जिलों की तरह झांसी के वन विभाग 11 अधिकारियों वन संरक्षक, डीएफओ, डिप्टी डीएफ ओ, वन रेंजर व 35 कर्मचारियों के सीयूजी नंबरों को जोड़ा गया है। हाल ही में मोंठ के एक खेत में आग लगने की सूचना इस एप के जरिये विभाग के अधिकारियों को प्राप्त हुई थी। डीएफओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर विभाग पुष्टि करता है कि यह वन्य क्षेत्र में लगी है अथवा कहीं और लगी है। इसके साथ ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी जाती है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed