फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लाल कार्ड रोकेगा चुनाव में गड़बड़ी

लाल कार्ड रोकेगा चुनाव में गड़बड़ी

Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
लाल कार्ड रोकेगा चुनाव में गड़बड़ी
‘लाल कार्ड’ रोकेगा चुनाव में गड़बड़ी
विज्ञापन


झांसी। जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने नई पहल की है। शातिर बदमाश किसी तरह की गड़बड़ी न कर सके, इसके तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के पांच हजार शातिर अपराधियों को ‘लाल कार्ड’ देकर चेतावनी दी गई कि यदि मतदान वाले दिन किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो जेल भेज दिए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही पुलिस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली थी। चुनाव में हर स्तर की गड़बड़ी करने वाले 21 हजार लोगाें को पाबंद किया जा चुका है। इन सभी लोगों से पुलिस को चुनाव में गड़बड़ी फैलाने का खतरा है। इन सभी पर थाना स्तर पर शांतिभंग करने की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा पुलिस ने अपने स्तर पर ऐसे सक्रिय खुराफातियों को भी चिह्नित किया है, जो चुनाव वाले दिन पुलिस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। जिले में ऐसे पांच हजार लोग खुराफाती चिह्नित किए गए हैं, जिनसे पुलिस को चुनाव में व्यवधान फैलने का खतरा है। ऐसे सभी पांच हजार खुराफातियों को पुलिस ने एक ‘लाल कार्ड’ जारी किया है। इनसे एक फार्म भी भरवाया जा रहा है। इस कार्य का मुख्य मकसद शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव को संपन्न कराना है। पुलिस स्तर पर जिन लोगों को ‘लाल कार्ड’ दिया जा रहा है, उसमें लिखा गया है कि गोपनीय सूचना के अनुसार वे लोकसभा चुनाव 2019 मेें व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए उनको सचेत किया जाता है कि उनके द्वारा कोई ऐसा काम न किया जाए, जिससे चुनाव में व्यवधान पैदा हो। यदि ऐसा हुआ तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। खुफिया विभाग व पुलिस सबकी गतिविधियों पर बराबर नजर रखे है।
विज्ञापन


‘लाल कार्ड’ सभी थाना स्तर पर बंटवाए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा चिह्नित किए गए पांच हजार लोगों को यह कार्ड दिए जा रहे हैं और उनसे एक प्रोफार्मा भी भरवाया जा रहा है। इसके बाद भी यदि इन लोगों द्वारा कोई गड़बड़ी की जाती है तो सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक /नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed